फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1387 students included in the first draw list, verification of documents will have to be done in schools by December 24

पहली ड्रॉ सूची में 1387 विद्यार्थी शामिल, 24 दिसंबर तक स्कूलों में जाकर करवाना होगा दस्तावेजों का सत्यापन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
1387 students included in the first draw list, verification of documents will have to be done in schools by December 24
सिरसा। नियम 134ए के तहत हुई असेसमेंट परीक्षा जिले के 1387 विद्यार्थियों ने उत्तीर्ण की है। ड्रॉ लिस्ट में आने वाले विद्यार्थियों के मोबाइल नंबर पर मैसेज कर सूचित कर दिया गया है। अब यह विद्यार्थी अलॉट स्कूल में जाकर 24 दिसंबर तक दस्तावेज सत्यापन करवा दाखिला सुनिश्चित करवा सकते हैं। सत्यापन के दौरान विद्यार्थी के दस्तावेज सही नहीं पाए जाते तो दाखिला मौके पर ही रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

शिक्षा निदेशालय द्वारा नियम 134ए का असेसमेंट परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। पहली लिस्ट में दूसरी से नौवीं व 11वीं कक्षा के 1072 विद्यार्थी शामिल हैं। सूची में आए विद्यार्थी अब 24 दिसंबर तक संबंधित स्कूलों में जाकर अपने दस्तावेज का सत्यापन करवाना होगा। सत्यापन के दौरान अगर विद्यार्थी के किसी भी दस्तावेज में कमी पाई जाती है तो उसका दाखिला मौके पर ही रद्द कर दिया जाएगा। रद्द दाखिले वाले विद्यार्थी को दाखिले के लिए दूसरा मौका नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

बता दें कि नियम 134-ए के तहत हुई असेसमेंट परीक्षा में प्राइवेट स्कूलों के 1520 विद्यार्थी ने दी थी। जिसमें से 1072 विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है। साथ ही राजकीय स्कूलों के 352 विद्यार्थियों को मेरिट सूची में शामिल करने पर जिले के कुल 1424 विद्यार्थी पास हुए हैं। जिसमें से पहली सूची में 1387 विद्यार्थियों को शामिल किया गया है। शेष 37 विद्यार्थियों में से 8 को फार्म में त्रुटि होने के चलते निदेशालय को सही करने के लिए पत्र लिखा गया है। साथ ही 8 विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले हुए क्रॉस वेरिफिकेशन में रिजेक्ट किया गया था। अब दूसरी सीट अलॉटमेंट सूची में 21 विद्यार्थियों का नाम आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गलत रिजल्ट अपलोड करने से 32 विद्यार्थी दाखिले से वंचित
नियम 134-ए के तहत विद्यार्थियों की असेसमेंट परीक्षा को लेकर ब्लॉक स्तर पर ही अध्यापकों ने परीक्षा चेक कर उसके परिणाम पोर्टल पर अपलोड करने थे। डबवाली ब्लॉक के दूसरी व तीसरी कक्षा के 32 विद्यार्थियों के चेकिंग के दौरान गलत नंबर चढ़ने से उन्हें सीट अलॉटमेंट की पहली सूची से नाम नहीं आया। जिला शिक्षा विभाग की ओर से निदेशालय को पत्र लिख 32 विद्यार्थियों के परिणाम को दुरुस्त करने के लिए लिखा गया है।

इन दस्तावेजों का सत्यापन करवाना होगा जरूरी
विद्यार्थी वर्तमान स्कूल छोड़ने का प्रमाण पत्र एलएससी ड्रॉ में निर्धारित कक्षा के समान ही होना चाहिए। विद्यार्थी के जन्म प्रमाण को सत्यापित करने के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाण पत्र, आंगनबाड़ी रिकॉर्ड, सहायक नर्स रजिस्टर रिकॉर्ड व माता और पिता द्वारा जन्म तिथि का शपथ पत्र में से कोई एक दस्तावेज। वहीं अभिभावकों के लिए श्रेणी का प्रमाण के लिए गरीबी रेखा के नीचे की वैध राशन कार्ड, 2 लाख प्रति वर्ष के बराबर या उससे कम आप दर्शाने वाला वैध आय प्रमाण पत्र, क्लास 1 मजिस्ट्रेट से आय का वैध हलफनामा में से कोई एक। निवास का प्रमाण के लिए आधार कार्ड, राशन कार्ड, बिजली का बिल, मूल निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट व किराया समझौता में से कोई एक दस्तावेज।
नियम 134ए के तहत पहली ड्रॉ सूची जारी कर दी गई है। विद्यार्थी अलॉट हुए स्कूलों में 24 दिसंबर तक जाकर दस्तावेज सत्यापन करवा दाखिला सुनिश्चित करवाएं।
-संत कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed