फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   अरविंद शर्मा कांग्रेस में आना चाहते थे : तंवर

अरविंद शर्मा कांग्रेस में आना चाहते थे : तंवर

Sat, 16 Mar 2019 11:20 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
अरविंद शर्मा कांग्रेस में आना चाहते थे : तंवर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर शहर के भादरा और हिसारिया बाजार में पहुंचे। इस दौरान उन्होंने लोगों से मुलाकात की। इसके अलावा शनिवार सुबह भी अपने कई समर्थकों के प्रतिष्ठान पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि सिरसा की जनता का स्नेह एवं सहयोग हमेशा उन्हें मिलता रहा है।

जनता के भरोसे को कायम रखना ही किसी राजनेता की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होती है। डॉ. तंवर ने कहा कि सिरसा उनके दिल में बसता है। इससे पहले सुबह उन्होंने कांग्रेस के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की। डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस को किसी से गठबंधन की जरूरत नहीं है। कांग्रेस का गठबंधन जनता के साथ है। जनता ने इस बार केंद्र एवं राज्य में सत्तासीन भाजपा सरकारों को वोट की चोट से सबक सिखाने का मन बनाया हुआ है। डॉ. तंवर ने इनेलो-भाजपा के बीच चल रही गठबंधन की चर्चा पर कहा कि ये दोनों दल तो एक ही हैं। शिरोमणि अकाली दल भी साथ है। इन दलों के नेताओं ने कभी एक-दूसरे का विरोध नहीं किया। अरविंद शर्मा के भाजपा में शामिल होने पर चुटकी लेते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि अरविंद शर्मा कांग्रेस में आना चाहते थे, लेकिन कांग्रेस में ऐसी विचारधारा के लोगों को नहीं लिया जाता है। इस अवसर पर उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता होशियारी लाल शर्मा, नवीन केडिया, राजकुमार शर्मा मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed