फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   ईसी की मीटिंग से पहले वीसी को नोटिस

ईसी की मीटिंग से पहले वीसी को नोटिस

Sun, 24 Feb 2019 02:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Feb 2019 02:22 AM IST
विज्ञापन
ईसी की मीटिंग से पहले वीसी को नोटिस
सिरसा। सीडीएलयू में 27 फरवरी की ईसी की मीटिंग से पहले वीसी विजय कायत को शहर के प्रदीप कुमार निवासी राम कालोनी ने लीगल नोटिस भेजा है। लीगल नोटिस में लिखा है कि ईसी विश्वविद्यालय की सुप्रीम बॉडी है। इसमें राजकीय कॉलेज भट्टू कलां के मौजूदा कार्यकारी प्रिंसिपल आत्माराम को ईसी का सदस्य बनाया गया है। जबकि नियमानुसार केवल रेगुलर प्रिंसिपल ही ईसी के सदस्य बन सकते हैं। लेकिन फिर भी नियमों की अनदेखी की गई है। नोटिस अनुसार प्रिंसिपल आत्मराम को हटाकर राजकीय कॉलेज भूना के प्रिंसिपल रणधीर सिंह को लगाया जाए। वीसी को इस नोटिस का जवाब दस दिन में देना होगा। बता दें कि सीडीएलयू की 27 फरवरी को कार्यकारी परिषद की बैठक है। इस बैठक में प्रोफेसरों के चार्जशीट और पदोन्नति के मामलों सहित करीब 65 एजेंडे हैं। जिसमें कि अधिकांश पर हंगामा होने के आसार है। साथ ही कोर्ट के चुनाव के माध्यम से दो सदस्यों को ईसी का सदस्य बनाया जाना था। लेकिन कोर्ट के चुनाव न होने के कारण ये पद खाली है। ऐसे में इन मुद्दों पर ईसी में नाराजगी व्यक्त की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed