{"_id":"5c61e187bdec224c0b48998f","slug":"131549918599-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के हितों का रखा ख्याल: यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र व प्रदेश सरकार ने सभी वर्गों के हितों का रखा ख्याल: यादव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरकार ने सभी वर्गों के हितों का रखा ख्याल : रामकृपाल यादव
सिरसा। केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा कि वर्तमान सरकार द्वारा लोगों के कल्याण के लिए अनेकों स्कीमें क्रियान्वित की गई हैं जिनका गरीबों व अन्य लोगों को सीधा फायदा मिल रहा है। यादव रविवार को जिला के गांव भावदीन में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि हाल ही में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना शुरु की गई है। इस योजना के तहत कृषि भूमि आधार पर किसान के बैंक खाते में डायरेक्ट 6 हजार रुपये सालाना तीन किश्तों में दिए जाने का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के मान सम्मान के लिए केंद्रीय व प्रदेश सरकार द्वारा बुढ़ापा पेंशन दी जाती है। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बनाए गए मकानों व प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत मिले गैस सिलेंडर व चूल्हे का भी निरीक्षण किया। इस दौरान वे ग्रामीण महिलाओं से भी रुबरु हुए और इन योजनाओं से मिले फायदों के बारे में विस्तारपूर्वक पूछताछ की। केंद्रीय मंत्री ने ग्रामीण लाभार्थी धमा राम के मकान का भी निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने ग्राम सचिवालय, अनुसूचित जाति चौपाल व आंगनबाड़ी केंद्र के अलावा गांव में स्वच्छ भारत मिशन के तहत सक्षम युवाओं द्वारा करवाए गए कार्यों का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर बीजेपी जिलाध्यक्ष एडवोकेट यतिंद्र सिंह ,हरियाणा अनुसूचित जाति वित्त एवं विकास निगम की चेयरपर्सन सुनीता दुग्गल, रुरल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया के चेयरमैन एवं बीजेपी विदेश मामले विभाग के प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप अहलावत, अतिरिक्त उपायुक्त आम्रा तस्नीम, डीएफएससी अशोक बंसल, वरिष्ठ भाजपा नेता राजेंद्र सिंह देसूजोधा, बीडीपीओ बलराज सिंह, सहायक लखपाल, भावदीन के सरपंच गुरजीत सिंह कंग उपस्थित थे।