{"_id":"5aede2b14f1c1b9d098b85ef","slug":"131525539505-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिलायंस जिओ के लिए बिना अनुमति सड़क खुदवा रहा था कर्मचारी, ईओ ने बंद करवाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिलायंस जिओ के लिए बिना अनुमति सड़क खुदवा रहा था कर्मचारी, ईओ ने बंद करवाया काम
Updated Sat, 05 May 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
रिलायंस जिओ के लिए बिना अनुमति सड़क खुदवा रहा था कर्मचारी, ईओ ने बंद करवाया काम
अमर उजाला ब्यूरो सिरसा। फोटो नंबर 17
शनिवार को नगरपरिषद के ईओ ने शहर में बिना अनुमति के रिलांयस जिओ के लिए सड़क खुदाई करने की कार्रवाई रोक दी। ईओ ने कंपनी और ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
जानकारी अनुसार ईओ वीरेंद्र सहारण कार्यालय में काम करके के पश्चात वापिस अपनी कोठी जा रहा थे। जैसे ही उनकी गाड़ी जगदेव चौक पर पहुंची तो वहां पर कुछ मजदूर खुदाई कर रहे थे। मौके पर ही रिलायंस जिओ कंपनी का एक कर्मचारी हनी सिंह उपस्थित था। ईओ वीरेद्र सहारण ने उससे पूछा कि सड़क की खुदाई क्यों की जा रही है। हनी सिंह ने कहा कि रिलायंस जिओ कंपनी की के बल डालने के लिए। इस पर ईओ ने कहा कि तुम्हारे पास प्रशासन या नगरपरिषद से अनुमति है। तब कर्मचारी हनी सिंह ने कहा कि उनके पास कोई अनुमति नहीं है। ईओ ने मौके पर काम बंद करवाकर उससे लिखवा लिया कि वह यह काम बिना अनुमति के ही कर रहा है। कर्मचारी हनी सिंह ने बताया कि वह खुदाई का काम बठिंडा के अविनाश नामक व्यक्ति के कहने पर कर रहा हूं। उसने अपने साथियों के नाम भी ईओ को लिखकर दिए। वहीं ईओ वीरेंद्र सहारण ने बताया कि बिना अनुमति के सड़क खुदाई करने का काम बंद करवा दिया गया है। जियो कंपनी और अविनाश को नोटिस भेजा जाएंगा।
अब 25 लाख रुपए तक के काम करवाने सकेगी नगरपरिषद
नगरपरिषद अब 25 लाख रुपए तक के विकास कार्य करवा सकेगी। शनिवार को स्थानीय शहरी व निकाय विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया। पत्र अनुसार पहले नगरपरिषद दस लाख रुपए की लागत तक एक विकास कार्य करवा सकती थी। उससे ज्यादा बजट के लिए डीसी के पास प्रस्ताव भेजा जाता था। लेकिन अब 25 लाख रुपए तक के विकास कार्य हाउस खुद ही करवा सकेंगे। नगरपरिषद के एमई राकेश पूनियां ने कहा कि विभाग के पास इस संबंधी आदेश आ चुके हैं।