{"_id":"5ad4fb374f1c1b85028b4f66","slug":"131523907383-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गेहूं का उठान न होने पर भड़के आढ़ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गेहूं का उठान न होने पर भड़के आढ़ती
Updated Tue, 17 Apr 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
द एसोसिएशन आढ़तियान ने अनाजमंडी क्षेत्र से गेहूं उठान में हो रही देरी से नाराज होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल और धरना प्रदर्शन शुरू किया है। उधर, आढ़तियों के समर्थन में इनेलो विधायक मक्खन लाल सिंगला भी धरने में शामिल हुए। उधर मार्केट कमेटी के चेयरमैन हनुमान कुं डू ने कहा कि इस बारे में अधिकारियों से बात हो र्गई है। समस्या का समाधान हो जाएगा।
मार्केट कमेटी कार्यालय के समक्ष धरना प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के प्रधान सुरेंद्र मिंचनाबादी ने कहा कि गेहूं उठान के ठेकेदार न केवल बार-बार असक्षम साबित हो रहा है अपितु आढ़तियों के साथ अभद्र भाषा और अशोभनीय व्यवहार कर रहा है। एसोसिएशन ने अनेक बार प्रशासनिक अधिकारियों से मांग की है कि इस ठेकेदार को अयोग्य घोषित किया जाए और किसी अन्य व्यक्ति को ठेका देकर काम में गति लाई जाए। उन्होंने बताया कि गेहूं उठान को लेकर पिछले दिनों सिरसा एसडीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में हैफेड डीएम ने यह विश्वास दिलाया था कि इस बार हरमेश सिंह नहीं आप मुझे ही ठेकेदार समझें और प्रतिदिन 55 हजार बैग का उठान निश्चित रुप से होगा। मिंचनाबादी ने कहा कि बड़े अफसोस के साथ कहना पड़ रहा है कि तीन दिन में 60 हजार बैग का उठान हुआ है जिसमें से 15 हजार बैग आढ़तियों ने स्वयं अपने प्रयासों से उठान करवाया है।
उन्होंने कहा कि मंडी में माल उतारने के लिए जगह नहीं है चारों तरफ जाम लगा हुआ है पैदल आवागमन में भी परेशानी हो रही है। प्रधान मिंचनाबादी ने कहा कि ठेकेदार ने पिछली बार भी परेशान किया था और प्रशासन से गुहार लगाई गई थी कि इस ठेकेदार को भविष्य में ठेका न दिया जाए लेकिन प्रशासन ने उनकी एक नहीं सुनी और इस बार फिर उसे ठेका देकर आढ़तियों व मंडी को अपने हाल पर छोड़ दिया है। उन्होंने कहा कि जब तक इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं होगा अर्थात 55 हजार बैग प्रतिदिन उठान नहीं होगा व मंडी में जाम नहीं खुलेगा तब तक अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगी। उधर, इनेलो विधायक मक्खन लाल सिंगला, जिला प्रधान पदम जैन, महावीर शर्मा भी मौके पर पहुंचे और धरने का समर्थन किया। कांग्रेस नेता होशियारी लाल शर्मा ने भी समर्थन देते हुए सरकार को क ोसा। उधर, कुछ आढ़तियों ने अनाजमंडी में चक्कर लगाते हुए सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर एसोसिएशन के सचिव देवराज कंबोज, उपप्रधान विजय चौधरी, कोषाध्यक्ष कृष्ण वधवा, हरदीप सरकारिया, सुशील बंसल, प्रेम बजाज, बावा रामदास, जगदीश चिटकारा, लवनीश तनेजा, मुकेश गर्ग, मुकेश कालड़ा, इंद्रजीत जैन, प्रमोद गांधी, महाबीर शर्मा, डब्बू जैन सहित बड़ी संख्या में आढ़ती मौजूद थे। उधर ठेकेदार का पक्ष जानने के लिए कई बार संपर्क किया पर फोन कवरेज ऐरिया से बाहर ही रहा।