{"_id":"5ab6a64f4f1c1b2c678b47b2","slug":"131521919567-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिरसा के किसान का ईनाम में निकला ट्रेक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरसा के किसान का ईनाम में निकला ट्रेक्टर
Updated Sun, 25 Mar 2018 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा।
रोहतक में आयोजित किए जा रहे तृतीय कृषि नेतृत्व शिखर सम्मेलन के पहले दिन चार किसानों को इनाम में ट्रैक्टर, मिनी ट्रैक्टर, बुलेट मोटर साइकिल तथा स्कूटी दी गई। पहले दिन के मेगा प्राइज ट्रैक्टर के विजेता सिरसा जिले के गांव अहमदपुर दारेवाला निवासी युवा किसान विनोद बने।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला तथा कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ की उपस्थिति में सम्मेलन में आए किसानों का लक्की ड्रा निकाला। पहले दिन के मेगा प्राइज सोनालिका ट्रैक्टर के विजेता सिरसा जिले के गांव अहमदपुर दारेवाला से आए युवा किसान विनोद बने, जबकि भिवानी जिले के गांव नीमड़ीवाली में आर्गेनिक फार्मिंग करने वाले किसान सुभाष को दूसरा इनाम मिनी ट्रैक्टर मिला।
गौरतलब हो कि मेला में आने वाले किसानों को प्रोत्साहन स्वरूप प्रतिदिन चार इनाम दिए जाएंगे। इनाम के लिए किसानों को मेला में प्रवेश करते ही पंजीकरण कराना होगा। पंजीकरण कराने वाले किसानों का मेला के मुख्य हाल में प्रतिदिन लक्की ड्रा निकाला जाएगा। ड्रा के दौरान हॉल में किसान की उपस्थिति अनिवार्य है। अगर ड्रा में किसी का इनाम निकला और वह हॉल में उपस्थित नहीं हुआ तो दोबारा ड्रा निकाला जाएगा। इनाम का हकदार वहीं होगा जो मुख्य हॉल में उपस्थित हो।