फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   श्री गंगानगर-सीकर वाया ऐलनाबाद एक्सप्रेस रेल सेवा को मिली हरी झंडी

श्री गंगानगर-सीकर वाया ऐलनाबाद एक्सप्रेस रेल सेवा को मिली हरी झंडी

Mon, 19 Feb 2018 12:48 AM IST
Updated Mon, 19 Feb 2018 12:48 AM IST
विज्ञापन
श्री गंगानगर-सीकर वाया ऐलनाबाद एक्सप्रेस रेल सेवा को मिली हरी झंडी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

ऐलनाबाद (सिरसा)।
श्रीगंगानगर-सीकर वाया ऐलनाबाद, नई एक्सप्रेस रेल सेवा के प्रस्ताव को रेलवे बोर्ड ने हरी झंडी दी है। इस नई एक्सप्रेस के संचालन के लिए टाइम टेबल बनाया जा रहा है। संभवत: यह ट्रेन मार्च के अंतिम सप्ताह अथवा अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक चलनी शुरू हो जाएगी।

श्रीगंगानगर से वाया ऐलनाबाद सीकर के बीच यह नई एक्सप्रेस रात 10 बजे रवाना होगी। श्रीगंगानगर से चलने के बाद सादुलशहर, हनुमानगढ़ टाउन, टिब्बी, नोहर, भादरा, सिद्धमुख, सादुलपुर, चूरू, बिसाऊ, रामगढ़, फतेहपुर, लक्ष्मणगढ़ होते हुए सुबह चार बजे सीकर पहुंचेगी। रेलवे सूत्रों के अनुसार सीकर से जयपुर तक 110 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग पर अभी कुछ स्थानों पर निर्माण कार्य चल रहा है। सीकर से पलसाना तक मार्च में ट्रेन चलाने का प्रस्ताव है। पूर्व में सीकर से जयपुर तक रेल मार्ग दो चरणों में शुरू करने का प्रस्ताव था मगर अब इसे बढ़ाकर तीन चरणों में कर दिया गया है। श्रीगंगानगर-सीकर के बीच इस नई एक्सप्रेस रेल सेवा को बाद में जयपुर तक बढ़ाने का प्रस्ताव है। संभवत: जुलाई में सीधी रेल सेवा आम लोगों को उपलब्ध हो जाएगी।
विज्ञापन

बॉक्स
प्रस्ताव को मिली मंजूरी
श्रीगंगानगर-सीकर वाया ऐलनाबाद नई एक्सप्रेस रेल सेवा के प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। इस नई ट्रेन को चलाने के लिए टाइम टेबल बनाया जा रहा है।
-सीआर कुमावत, सीनियर डीसीएम बीकानेर मंडल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed