फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   मानसिक परेशानी के चलते दंपति ने निगला जहर, पति की मौत, पत्नी गंभीर

मानसिक परेशानी के चलते दंपति ने निगला जहर, पति की मौत, पत्नी गंभीर

Sat, 29 Jul 2017 12:03 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
मानसिक परेशानी के चलते दंपति ने निगला जहर, पति की मौत, पत्नी गंभीर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

डबवाली।
मानसिक परेशानी के चलते वार्ड 12 निवासी एक दंपति ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल में दाखिल करवाया जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया जबकि महिला की गंभीर अवस्था को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद सिरसा रेफर कर दिया। लेकिन परिजन उसे डबवाली के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां उसका उपचार चल रहा है।
मामला कथित तौर पर पैसों के लेनदेन का बताया जा रहा है। मृतक की पहचान वार्डवासी विजय बांसल के तौर पर हुई है जबकि उसकी पत्नी आशू अस्पताल में जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार मृतक विजय बांसल पिछले कई दिनाें से मानसिक तौर पर परेशान था। शुक्रवार सुबह उसकी पत्नी आशू ने अपने जेठ को फोन कर बताया कि उन्होंने कोई जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। सूचना पाकर वह परिजनों सहित मौके पर पहुुंचे तो देखा कि उनका भाई अचेत पड़ा है जबकि उनकी भाभी की तबीयत काफी गंभीर थी। उन्होंने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, तब तक विजय बांसल की मौत हो चुकी थी। सूचना पाकर थाना शहर के एसआई राम निवास व कृष्ण कुमार सामान्य अस्पताल पहुंचे जहां मृतक के बेटे के बयान पर इत्तेफाकिया मौत की कार्रवाई करते हुए शव परिजनों को सौंप दिया। आशू के बयानों के बाद ही आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------------
दंपति ने निगला जहर, पति की मौत, पत्नी गंभीर
मानसिक रुप से परेशान चल रहे थे दोनों


फोटो:28एसआईआरपी15:डबवाली में सिविल अस्पताल परिसर में पंचनामा भरने की कार्रवाई करते पुलिसकर्मी।
-------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed