फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   वर्क ऑर्डर के पांच महीने बाद भी स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम का काम नहीं हुआ शुरू, ठेकेदार को नोटिस

वर्क ऑर्डर के पांच महीने बाद भी स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम का काम नहीं हुआ शुरू, ठेकेदार को नोटिस

Sat, 02 Feb 2019 10:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 02 Feb 2019 10:47 PM IST
विज्ञापन
वर्क ऑर्डर के पांच महीने बाद भी स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम का काम नहीं हुआ शुरू, ठेकेदार को नोटिस
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए अमृत योजना के तहत बनने वाले स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम की सर्वे रिपोर्ट ठेकेदार ने एक महीना बीत जाने के बाद भी नप के पास जमा नहीं करवाई। 26 दिसंबर 2018 को स्थानीय शहरी निकाय विभाग के स्पोर्ट इंजीनियर यूवीएस मलिक ने ठेकेदार अनिल कुमार के साथ शहर का सर्वे शुरू किया था। सर्वे रिपोर्ट एक सप्ताह में जमा होनी थी। सर्वे रिपोर्ट जमा न होने के कारण नगर परिषद ने पिछले सप्ताह ठेकेदार को शो काज नोटिस जारी कर दिया। हालांकि ठेकेदार ने नप को नोटिस का जवाब नहीं दिया। यदि इस सप्ताह नोटिस का जवाब नहीं दिया तो नप उसे क्लाज टू का भी नोटिस जारी कर सकती है।
पंचकूला के ठेकेदार अनिल कुमार की फर्म ने नगर परिषद के पास एक सप्ताह में शहर में सर्वे करके रिपोर्ट जमा करवानी थी। सर्वे रिपोर्ट में ड्राइंग और डिजाइन तैयार किया जाना है। प्रोजेक्ट शुरू के लिए ठेकेदार को वर्क ऑर्डर सिंतबर 2018 में दिया गया। प्रोजेक्ट का काम सितंबर 2019 में पूरा करना है। लेकिन पांच महीने बाद भी ठेकेदार ने काम शुरू नहीं किया। ऐसे में अंदेशा है कि अगले बरसाती सीजन तक शहर के लोगों को इस स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम का लाभ नहीं मिल पाएगा। क्योंकि काम खत्म करने की समय सीमा सितंबर 2019 है।
विज्ञापन

8.13 करोड़ की आनी है लागत
शहर में अमृत योजना के तहत आठ करोड़ 13 लाख की लागत से बरसाती पानी की निकासी के लिए स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम तैयार किया जाना है। यह प्रोजेक्ट नगर परिषद और जनस्वास्थ्य विभाग का संयुक्त प्रोजेक्ट है। अभी तक शहर में बरसाती पानी की निकासी के लिए पंपों का ही सहारा लिया जाता है। स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम के लिए कुल करीब आठ किलोमीटर लंबी पाइप लाइन डाली जाएगी। इसमें खैरपुर स्थित डिस्पोजल से रंगोई नाले तक करीब 6 किलोमीटर लंबी और दस फुट गहरी पाइप लाइन डाली जानी है। इस प्रोजेक्ट में रेलवे फाटक, बाल भवन, बरनाला रोड, बस स्टैंड और खैरपुर क्षेत्र को जोड़ा जाएगा। वार्ड सात के पार्षद मनोज मकानी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट में वार्ड नंबर चार, पांच, सात और आठ के करीब 6 हजार घरों और 20 हजार मतदाताओं को लाभ होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये बनना है प्रोजेक्ट में
प्रोजेक्ट के तहत आरसीसी कलेक्टिंग टैंक की 20 मीटर लंबा और 10 मीटर चौड़ा होगा। एक पैनल रूम, डीडब्ल्यूसी पाइप 250 एमएम 130 मीटर लंबाई तक, आरसीसी पाइप 800 एमएम से 1800 एमएम साइज, 2219 एम लंबाई, चार सबमर्सिबल पंपिंग सैट, एक 250 केवीए का जेनरेटर सैट, मेन आरसीसी पाइप साइज 1200 एमएम 3400 मीटर लंबाई तक रहेगी।

चार विभागों से लेनी पड़ेगी एनओसी
स्टॉर्म ड्रेनेज सिस्टम प्रोजेक्ट के लिए नप को वन विभाग, पीडब्लूडी, बीएंडआर और नेशनल हाइवे अथारिटी ऑफ इंडिया से सड़कों की खुदाई के लिए एनओसी लेनी है।


सर्वे रिपोर्ट जमा न करवाने पर ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। अभी तक उसने जवाब नहीं दिया। उसे दोबारा से क्लाज टू का नोटिस दिया जाएगा। यदि फिर भी जवाब नहीं दिया तो क्लाज थ्री के नोटिस में वर्क आर्डर रद्द करने के आर्डर दिए जाते हैं। सिंतबर 2019 में वर्क आर्डर दिया गया था। सर्वे के एक सप्ताह में रिपोर्ट जमा करवानी थी।
- श्रवण बैनीवाल, एसडीओ, नगर परिषद सिरसा।

ड्राइंग और डिजाइनिंग में समय लग गया। इस सप्ताह सर्वे रिपोर्ट जमा करवा दी जाएगी। काम मार्च 2019 में ही शुरू किया जा सकेगा।
- अनिल कुमार, ठेकेदार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed