{"_id":"5a70cac74f1c1b89268b763b","slug":"121517341383-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरे मामले को राजनीतिक रंग न दें: अवंतिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरे मामले को राजनीतिक रंग न दें: अवंतिका
Updated Wed, 31 Jan 2018 01:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर की धर्मपत्नी अवंतिका माकन तंवर ने कहा कि हमें पुलिस प्रशासन पर पूरा विश्वास है और पुलिस प्रशासन द्वारा इस प्रकरण में नामजद डॉ. देवकिशन मेघवाल, जगरूप और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर किए जा रहे प्रयासों से वह संतुष्ट हैं।
उन्होंने सभी राजनेताओं से अपील की है कि वह इस मामले को राजनीतिक रंग न दें, क्योंकि इस मामले का राजनीति से कोई ताल्लुक नहीं है। अवंतिका तंवर ने कहा कि वह भारत के कानून और कानून के रक्षकों पर पूरा विश्वास रखती हैं और उम्मीद करती हैं कि उन्हें इंसाफ जरूर मिलेगा।
बीते दिनों डॉ. देवकिशन मेघवाल, जगरूप और अन्यों ने अवंतिका माकन तंवर के घर में घुसकर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। इस प्रकरण को लेकर शहर थाना सिरसा पुलिस ने अभियोग दर्ज किया हुआ है। आरोपित पक्ष की ओर से मामले में समझौते को लेकर भिन्न-भिन्न लोगों की ओर दबाव बनाया जा रहा है, जिसे डॉ. अशोक तंवर और अवंतिका माकन तंवर इंकार कर चुके हैं।
विज्ञापन
हम अवंतिका के साथ हैं : निताशा
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष निताशा राकेश सिहाग ने कहा कि अवंतिका तंवर को जान से मारने की धमकी देने के मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने की जानकारी मिली है। ऐसे में भाजपा महिला मोर्चा ने तय किया है कि 48 घंटे में आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो महिला मोर्चा का एक प्रतिनिधिमंडल सिरसा एसपी से एक फरवरी को मिलेगा। उन्होंने कहा कि एक महिला के नाते भाजपा महिला मोर्चा अवंतिका के पूरी तरह साथ है और आवश्यकता पड़ने पर उच्च स्तर पर भी बात करेंगे। महिला को न्याय दिलाने के लिए वे पूरी तरीके से कटिबद्ध हैं। उक्त मामले को कई लोग राजनीति से प्रेरित बताते हैं तो मैंने जिला अध्यक्ष होने के नाते अपने स्तर पर जो तहकीकात की है, उसमें मामला काफी गंभीर नजर आ रहा है। इसलिए मामले की जांच गंभीरता से होना बहुत जरूरी है।