फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद देर रात तक चलते रहे पटाखे

पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद देर रात तक चलते रहे पटाखे

Sat, 21 Oct 2017 12:18 AM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
पुलिस की कड़ी निगरानी के बावजूद देर रात तक चलते रहे पटाखे
पुलिस की निगरानी के बावजूद देर रात तक चलते रहे पटाखे
विज्ञापन

ऐलनाबाद (ब्यूरो)। इस बार शाम साढे़ छह से रात्रि साढे़ नौ बजे तक ही पटाखे चलाने का न्यायालय द्वारा आदेश दिया गया था। न्यायालय के आदेशों की पालना को सुनिश्चित करने के लिए शहर में पुलिस गश्त तेज रही। बावजूद इसके लोग गलियों में देर रात तक पटाखे बजाते रहे। हालांकि गत वर्षों की भांति इस वर्ष काफी कम पटाखे बजाए गए क्योंकि पटाखे बेचने के लिए इस बार 20 की बजाय मात्र सात स्टॉलों को ही पटाखा लाइसेंस जारी किए गए और ये पटाखे की स्टालें शहर से तीन किलोमीटर दूर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय प्रांगण में लगाई गई। देर रात तक पटाखे चलने के बावजूद किसी तरह की आगजनी, लड़ाई झगड़ा या पटाखा जनित घटनाओं की कोई घटना नहीं हुई। नागरिक अस्पताल के सूत्रों के अनुसार पटाखा जनित रोगों से प्रभावित एक भी रोगी शुक्रवार दोपहर दो बजे तक अस्पताल में नहीं पहुंचा। इसी तरह पुलिस थाने में भी देर रात तक पटाखे छोड़ने का एक भी मामला दर्ज नहीं हुआ है क्योंकि पुलिस के गश्ती वाहनों के निकलने के तुरंत बाद लोगबाग फिर से पटाखे छोड़ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed