फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1200 employees arrested

बर्खास्त पीटीआई की बहाली को लेकर 1200 कर्मचारियों ने दी गिरफ्तारियां

Fri, 14 Aug 2020 11:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
1200 employees arrested
नौकरी से बर्खास्त किए 1983 पीटीआई की बिना शर्त बहाली, 23 अगस्त को लिए जा रहे टेस्ट व कर्मचारियों की अन्य मांगों को लेकर सर्व कर्मचारी संघ के बैनर तले तमाम विभागों के करीब 1200 कर्मचारियों ने गिरफ्तारियां दी। कर्मचारी सर्वप्रथम लघु सचिवालय में एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। इसके बाद कर्मचारी जलूस की शक्ल में पैदल मार्च करते हुए स्टेडियम की ओर जाने लगे। प्रशासन ने लघु सचिवालय से चलने के बाद रास्ते में ही गिरफ्तारी का प्रयास किया जिससे कर्मचारियों में रोष फैल गया और उन्होंने नारेबाजी शुरू कर दी। मौके की नजाकत को देखते हुए प्रशासन को अपने कदम पीछे खींचने पड़े और शहीद भगत सिंह स्टेडियम में गिरफ्तारी की कार्रवाई पूरी की गई।
विज्ञापन

प्रदर्शन की अध्यक्षता सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान मदनलाल खोथ, पीटीआई से भूप सिंह व अध्यापक संघ से सुरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से की। मंच संचालन सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव राजेश भाकर ने किया। गिरफ्तारी कार्यक्रम के दौरान कर्मचारियों ने निर्णय लिया कि सरकार की कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ 18 अगस्त को प्रदेशभर में सभी विभागों में कर्मचारी प्रदर्शन करेंगे। 18 के प्रदर्शन के बाद सरकार के खिलाफ संघर्ष की आगामी रणनीति बनाई जाएगी। कर्मचारी नेताओं ने कहा कि सरकार लगातार कर्मचारी विरोधी फैसले ले रही है जिससे कर्मचारी वर्ग में सरकार के प्रति रोष है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के दौरान कर्मचारी वर्ग ने सरकार का भरपूर सहयोग किया है लेकिन बावजूद इसके सरकार कर्मचारियों को बेरोजगारी की गर्त में धकेलने का प्रयास कर रही है, जिसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सीटू से कृपा शंकर त्रिपाठी, किसान सभा से राजकुमार शेखुपुरिया, रोडवेज से सुरजीत अरोड़ा, मंदन कंबोज, हेमसा से त्रिलोक नागोकी, पीटीआई नेता विनोद, वीर सिंह, चिववरंजी लाल, बूटा सिंह, मिड-डे मील से राजरानी, आशा वर्कर्स से सिलोचना सचिव, रानियां से गुरमेल सिंह, बलबीर कौर गांधी और जगरूप सिंह चौबुर्जा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed