फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   12 teams of State Narcotics recovered intoxicants from three houses

स्टेट नारकोटिक्स की 12 टीमों ने तीन घरों से बरामद किया नशीला पदार्थ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jun 2022 11:15 PM IST
विज्ञापन
12 teams of State Narcotics recovered intoxicants from three houses
घर की सीढ़ियों के नीचे रखे सामान की तलाशी लेते पुलिस कर्मी। - फोटो : Sirsa
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा/ रानियां। जिले में नशे से लगातार युवकों की मौत हो रही है। इन मौतों के बाद अब पुलिस प्रशासन की नींद टूटी है। सोमवार को रानियां क्षेत्र में स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की 12 टीमों ने पांच घंटे तक कार्रवाई की। टीम ने विभिन्न वार्डों में जांच करते हुए तीन घरों से नशीला पदार्थ बरामद किया। इस मामले में तीन आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है।
रानियां क्षेत्र में नशे के कारण चार युवकों की बीते माह मौत हो गई। इसके अलावा पिछले तीन दिनों में कालांवाली में भी चार युवकों की मौत हो चुकी है। ऐसे में अब स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीमों ने अभियान शुरू किया है। टीमों ने रानियां क्षेत्र में सुबह पांच बजे ही घरों में छापे मारा। इस दौरान डॉग स्क्वॉड टीम की मदद से तलाशी ली गई। इस अभियान में उन घरों की तलाशी ली गई जो संदिग्ध नशा तस्कर हैं। रानियां के 23 घरों को चिह्नित किया गया था। एक घर के बाहर ताला लगा हुआ होने के कारण 22 घरों की तलाशी ली जा सकी। तलाशी के दौरान तीन घरों से नशीला पदार्थ बरामद हुआ, इसमें गांजा, डोडा पोस्ट और चिट्टा शामिल है। अभियान हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के प्रमुख अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक श्रीकांत जाधव एवं अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अंबाला मंडल के निर्देश पर चलाया गया।
विज्ञापन

स्टेट नारकोटिक्स के मुख्य अधिकारी भी हुए शामिल
हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के एसपी ताहिर हुसैन, रोहतक रेंज डीएसपी जितेंद्र राणा एवं हिसार रेंज डीएसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में कार्रवाई की गई। इस दौरान सिरसा यूनिट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश कुमार, फतेहाबाद, हिसार, रोहतक और रेवाड़ी की टीमें भी शामिल हुई। इस दौरान जिला पुलिस की ओर से भी सहयोग किया गया । टीमें में 150 पुलिसकर्मियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास पास की गलियां की सील
तलाशी के समय टीमों की ओर से संदिग्ध व्यक्तियों के घरों की तलाशी लेने से पहले उस घर के आसपास की सभी गलियों को सील किया गया। जवानों ने घर की कुंडी खटका कर परिवार के सभी लोगों को एक तरफ खड़ा कर दिया और इसके बाद डॉग स्क्वॉड की सहायता से घर की तलाशी ली गई। एनसीबी के इस सर्च अभियान में तीन घरों में मादक पदार्थ बरामद हुए हैं। इनमें से एक किलो 375 ग्राम गांजा ओम प्रकाश उर्फ ओमनी से, मनीष कुमार के कब्जे से 5 ग्राम 60 मिलीग्राम हेरोइन और सप्लाई करने वाले हरदिल निवासी नामधारी मोहल्ला वार्ड नंबर 13 पर भी मामला दर्ज किया है। वहीं, राजेंद्र उर्फ सीबा वार्ड नंबर 15 के कब्जे से एक किलो 800 ग्राम डोडापोस्त बरामद हुई है।

नशीले पदार्थों के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया हैं। नशीले पदार्थ बेचने वाले व्यक्तियों को चिह्नित करके उन व्यक्तियों पर गुप्त रूप से निगरानी रखी जा रही हैं। इसके अलावा संपूर्ण हरियाणा में जिन-जिन कॉलोनी, कस्बे एवं गांवों में मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले व्यक्ति अपना ठिकाना बनाए हुए हैं, वहा भी इस प्रकार से चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे। -ताहिर हुसैन, एसपी, स्टेट नारकोटिक्स टीम।

स्टेट नारकोटिक्स टीम के सदस्य रानियां के घरों की तलाशी लेते हुए।

स्टेट नारकोटिक्स टीम के सदस्य रानियां के घरों की तलाशी लेते हुए।- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed