फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   12 people arrested with illegal liquor

35 बोतल देसी और 27 बोतल अवैध शराब के साथ 12 लोग काबू

Thu, 09 Apr 2020 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
12 people arrested with illegal liquor
पुलिस ने विभिन्न जगहों से 35 बोतल शराब ठेका देसी और 27 बोतल अवैध शराब के साथ 12 लोगों को काबू किया है। प्रथम घटना में रानियां थाना पुलिस ने गश्त व चेकिंग के दौरान गांव नत्थोर क्षेत्र से एक युवक को 20 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सेवक निवासी नत्थोर के रुप में हुई है। जानकारी देते हुए रानियां थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर साधु राम ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ थाना रानियां में आबकारी अधिनियम और धारा 188 के तहत कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन

एक अन्य घटना में जिला रानियां थाना पुलिस ने बाइक सवार दो युवकों को 2 बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवकों की पहचान संदीप सिंह उर्फ सीपू और उदय सिंह उर्फ वीरू वासियान संतनगर के रुप में हुई है। रानियां थाना प्रभारी ने बताया की पकड़े गए युवकों के खिलाफ थाना रानियां में केस दर्ज किया गया है। वहीं एक अन्य घटना में जिला की डिंग थाना पुलिस ने छह युवकों को पांच बोतल अवैध शराब के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान हुकमचंद उर्फ हुकमा पुत्र वेद प्रकाश, दयानंद पुत्र वेद प्रकाश, पूर्ण पुत्र हरी सिंह, मदन पुत्र लालचंद, राकेश पुत्र राम भजन, वासियान सुचान और रविंद्र मोहल्ला उकलाना मंडी हिसार के रुप में हुई है। डिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए युवकों के खिलाफ थाना डिंग में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। वहीं सरस्वती कॉलोनी सिरसा क्षेत्र से थाना शहर सिरसा पुलिस ने एक युवक को 14 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की है। पकड़े गए युवक की पहचान विपिन उर्फ विक्की निवासी सरस्वती कॉलोनी सिरसा के रुप में हुई है। जिला की बड़ागुड़ा थाना पुलिस ने गांव बड़ागुड़ा क्षेत्र से एक युवक को 12 बोतल ठेका शराब देसी के साथ काबू किया है। पकड़े गए युवक की पहचान राजकुमार निवासी बड़ागुड़ा के रूप में हुई है। वहीं बेगू रोड सिरसा क्षेत्र से थाना शहर सिरसा पुलिस ने एक युवक को 9 बोतल ठेका शराब देसी बरामद की है। पकड़े गए युवक की पहचान मुकेश कुमार निवासी प्रीत नगर सिरसा के रूप में हुई है। थाना शहर सिरसा प्रभारी इंस्पेक्टर सुखबीर सिंह ने बताया कि पकड़े गए युवक के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed