{"_id":"69e910341830c2b750044adf","slug":"12-injured-in-accident-sirsa-news-c-128-1-sir1004-157192-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: कुत्ते को बचाने में पेड़ से टकराया वाहन, 5 लड़कियों सहित 12 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: कुत्ते को बचाने में पेड़ से टकराया वाहन, 5 लड़कियों सहित 12 घायल
Wed, 22 Apr 2026 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:45 PM IST
विज्ञापन
दुर्घटनाग्रस्त वाहन। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में कार्यक्रम कर दिल्ली लौट रहे थे, पुलिस ने घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकाला
फोटो 49
संवाद न्यूज एजेंसी
ओढ़ां। राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पर गांव पन्नीवाला मोटा व साहुवाला प्रथम के बीच बुधवार सुबह सड़क हादसे में चालक सहित डांस ग्रुप के 12 लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही बड़ागुढ़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को क्षतिग्रस्त वाहन से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।
पुलिस को दिए बयान में दिल्ली के मदन गेट निवासी महेंद्र कुमार ने बताया कि वह डांस ग्रुप चलाता है। 21 अप्रैल को वह अपनी टीम के साथ राजस्थान के गंगानगर में एक शादी समारोह में कार्यक्रम प्रस्तुत करने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद सभी डांसर वाहन से दिल्ली लौट रहे थे।
रास्ते में पन्नीवाला मोटा और साहुवाला प्रथम के बीच अचानक वाहन के सामने कुत्ता आ गया। उसे बचाने के प्रयास में चालक का संतुलन बिगड़ गया जिससे वाहन डिवाइडर पार करते हुए दूसरी तरफ पेड़ से टकराकर पलट गया।
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। घायलों में दिल्ली निवासी योगेश, अभिषेक, अलाउद्दीन, अनिल व महेंद्र, गुरुग्राम निवासी आकाश, दिल्ली निवासी खुशी, नेहा, तानिया व करीना, जानकी निवासी गाजियाबाद व गाड़ी चालक आसिफ निवासी रुड़की शामिल हैं।
बड़ागुढ़ा थाना से एएसआई सुखदेव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में महेंद्र कुमार के बयान के आधार पर इत्तेफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की है। सभी घायल अस्पताल से उपचार के बाद दिल्ली लौट गए।