{"_id":"5ff9f28e8ebc3e32f2278612","slug":"11701-candidates-left-the-exam-on-the-first-day-sirsa-news-rtk590143856","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले दिन 11701 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले दिन 11701 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र पर चेकिंग करते पुलिस कर्मचारी।
- फोटो : Sirsa
जिले में 78 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को ग्राम सचिव की परीक्षा शांतिपूर्वक हुई। पहले दिन दो पालियों में हुई परीक्षा में कुल 30310 अभ्यर्थियों में 18609 अभ्यर्थियों ने परीक्षा जबकि 11701 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के बाद शहर में दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। सुबह के सत्र की परीक्षा खत्म हुई तो दोपहर की परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थियों के वाहनों का आना जाना लगा रहा। परीक्षा देने के लिए परीक्षार्थी रात को ही सिरसा पहुंच गए थे। अब आज दो चरणों में परीक्षा होगी।
जानकारी के अनुसार शनिवार को सुबह ग्राम सचिव की परीक्षा देने के लिए परीक्षा केंद्रों के बाहर पहुंच गए। प्रात: कालीन की परीक्षा साढ़े 10 बजे से 12 बजे तक तथा सायंकालीन परीक्षा 3 बजे से साढ़े 4 बजे तक आयोजित करवाई गई। शनिवार को पहली पाली में 15155 अभ्यर्थियों में 8924 ने परीक्षा जबकि 6231 गैर अनुपस्थित रहे। वहीं दूसरी पाली में 15155 अभ्यर्थियों में 9685 ने परीक्षा दी और 5470 अनुपस्थित रहे। अभ्यर्थियों को दो घंटे पहले ही जांच करके उन्हें प्रवेश करने दिया गया। ग्राम सचिव परीक्षा के मद्देनजर अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह एवं परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं एसडीएम जयवीर यादव ने शनिवार को विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा प्रबंधों व अभ्यर्थियों के लिए किए गए आवश्यक प्रबंधों का जायजा लिया। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस प्रशासन द्वारा बैरिकेड लगा कर अभ्यर्थियों की जांच की गई और परीक्षा केंद्रों में भी पूर्ण जांच के बाद परीक्षार्थी की प्रवेश की अनुमति दी गई।
अतिरिक्त उपायुक्त उत्तम सिंह व एसडीएम जयवीर यादव ने दिल्ली पब्लिक स्कूल, जीडी गोयंका स्कूल, राजकीय नेशनल महाविद्यालय व राजकीय महिला महाविद्यालय, सतलुज स्कूल नेजाडेला, विवेकानंद स्कूल, गुरुनानक स्कूल में बनाए गए परीक्षा केंद्रों का गहनता से निरीक्षण किया। उन्होंने सीसीटीवी कैमरे, जैमर व बॉयोमैट्रिक आदि भी चेक किए और परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश द्वार पर मौजूद अधिकारियों व कर्मचारियों को जरूरी दिशा निर्देश दिए। उन्होंने परीक्षा दे रहे अभ्यर्थियों के एडमिट कार्ड भी चेक किए तथा कक्षाओं में ड्यूटी पर तैनात अध्यापकों से भी परीक्षा को नकल रहित करवाने के बारे में बातचीत की। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी तैनात अधिकारियों व कर्मचारियों को किसी भी बाहरी हस्ताक्षेप के बिना परीक्षा संपन्न करवाने के निर्देश दिए। एसडीएम जयवीर यादव ने बताया कि शनिवार को ग्राम सचिव परीक्षा के लिए जिले में 78 परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसी प्रकार रविवार को प्रात: कालीन सत्र में 78 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पाली में 30310 अभ्यर्थी परीक्षा देंगेे।
विज्ञापन
दोपहर को शहर में लगा जाम
परीक्षा के दौरान शहर में जाम की स्थिति बनी रही। दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक शहर के सभी चौक पर जाम लगा रहा। ट्रैफिक एसएचओ बहादुर सिंह ने लाल बत्ती चौक पर खड़े होकर खुद ही यातायात व्यवस्था संभाली और सड़क पर रेहड़ी लगाने वालों को भी वहां से हटाया और साथ ही यातायात को पुराना बस स्टैंड रोड और पुरानी कचहरी रोड की ओर से डायवर्ट किया।
केंद्र का पता गलत होने से अभ्यर्थियों को आई दिक्कत
डेरा सच्चा सौदा में स्थित शाह सतनाम सिंह गर्ल्स कॉलेज का पता पुराना डेरा लिखा होने के कारण परीक्षार्थियों को दिक्कत आई। परीक्षार्थी राजीव ने बताया कि वह भटू से आया है। उनके रोल नंबर पर शाह सतनाम सिंह गर्ल्स कॉलेज का पता पुराना डेरा लिखा है, जबकि यह नए डेरे में है। ऐसे में पहले वे पुराने डेरे गए और फिर नए डेरे में। हरियाणा स्टाफ सिलेक्शन को यह त्रुटि सही करनी चाहिए। अभ्यर्थी प्रवेश, कविता ने बताया कि पेपर आसान था।

परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करते एडीसी व एसडीएम।- फोटो : Sirsa