फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सीडीएलयू कर्मचारी आंदोलन अनशनकारी श्रवण कुमार और देवीलाल की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर में भर्ती

सीडीएलयू कर्मचारी आंदोलन अनशनकारी श्रवण कुमार और देवीलाल की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर में भर्ती

Tue, 20 Mar 2018 01:36 AM IST
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
सीडीएलयू कर्मचारी आंदोलन अनशनकारी श्रवण कुमार और देवीलाल की हालत गंभीर, ट्रामा सेंटर में भर्ती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय में विभिन्न मांगों को लेकर एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन और आउटसोर्सिंग एंप्लाइज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रशासनिक भवन के सामने सोमवार को 15वें दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारियों ने वीसी के बयान की निंदा की। आठवें दिन अनशनकारी कर्मचारी देवीलाल और श्रवण कुमार गंभीर हालत के चलते इलाज के लिए अस्पताल में रहे भर्ती हैं। एक लॉ के छात्र अमित जमालिया ने भी भूख हड़ताल शुरू कर दी है।
सोमवार को हड़ताली कर्मचारी छात्रों और कई संगठनों और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हड़ताल का समर्थन किया। कर्मचारियों और छात्रों ने कुलपति, रजिस्ट्रार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वीसी के बयान की निंदा की। वहीं, कर्मचारियों की हड़ताल से विश्वविद्यालय में कामकाज ठप चल रहा है। सीडीएलयू में एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन एनटी और आउटसोर्सिंग एंप्लाइज एसोसिएशन का 15वें दिन भी धरना जारी रहा। कर्मचारी देवीलाल और श्रवण कुमार ने मांगें पूरी न होने के कारण पिछले सोमवार को आमरण अनशन शुरू कर दिया था। इस दौरान दोनों अनशनकारियों के स्वास्थ्य में गिरावट जारी है। श्रवण कुमार की हालत ज्यादा खराब होने के कारण शुक्रवार शाम को नागरिक अस्पताल में भर्ती करवा दिया था। वहां से फिर शनिवार शाम को विश्वविद्यालय में आकर अनशन जारी रखा परंतु रविवार सुबह फिर स्वास्थ्य बिगड़ गया और एंबुलेंस में नागरिक अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन

जहां से चिकित्सकों ने ट्रामा सेंटर में भर्ती कर दिया। देवीलाल को रविवार शाम को हालत बिगड़ने पर ट्रामा सेंटर ले जाया गया और इलाज शुरू कर दिया। अभी भी हालत में मामूली सुधार हुआ है। सोमवार को हड़ताल का समर्थन करने के लिए नेशनल कॉलेज के काला अमित, जननायक चौ. देवीलाल विद्यापीठ से गांधी स्टूडेंट आर्गेनाइजेशन के प्रधान प्रिंस गिरी, राजेंद्र कॉलेज से मनोज, एसएफआई के प्रदेशाध्यक्ष शहनवाज, सर्वकर्मचारी संघ, किसान नेता राजकुमार शेखुपुरिया और फतेहपुरिया नियामतखां की पूरी पंचायत अपने सैकड़ों समर्थकों सहित कर्मचारियों और छात्रों को समर्थन देने पहुंचे। सभी ने कुलपति के नाम रजिस्ट्रार को ज्ञापन सौंपा और एक स्वर में कहा कि कर्मचारियों और छात्रों की मांगे तुरंत प्रभाव से मानी जाएं अन्यथा हम सभी छात्र, किसान, कर्मचारी, पंचायत कर्मचारियों के समर्थन में धरने पर बैठ जाएंगे और 21 मार्च को वीसी का घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, धरना स्थल पर बीजेपी के युवा नेता अमन चोपड़ा व सुनील बामनिणया धरना स्थल पर पहुंचे और उन्होंने कर्मचारियों और छात्रों की समस्याओं को सुना। इस मौके महासचिव कुलदीप गहलावत, सचिव सुरेन्द्र दलाल, कैशियर रविन्द्र सैनी, आउटसोर्सिंग यूनियन के उपप्रधान रणबीर, कैशियर सत्यवान कुंडू ने भी संबोधित किया और प्रशासन को जमकर कोसा। इस धरने प्रदर्शन में देवेन्द्र हुड्डा, चारू, ममता, ज्योति, सुनील, मनोज गौतम, हितेंद्र, राकेश, धर्मवीर, किरण कपिल, प्रवीण, रमेश हंस, लीलू, अंकेश, शारदा, विजय रंगा, महेंद्र बैनीवाल, मनोज रेलन, सुरेंद्र हांडा, कृष्ण, ओमदा, अनिल भौरिया, अनिल धनखड़, संजीव सहित सैकड़ों कर्मचारी व छात्र धरना स्थल पर डटे हुए हैं।

कुलपति अपने निजी सचिव को मामले से बचा रहे हैं : बजरंग लाल
सिरसा। एंप्लाइज वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान बजरंग लाल ने कुलपति द्वारा की गई प्रेस कांफ्रेंस की निंदा करते हुए कहा कि कुलपति अपनी कमियों को दबाने के लिए जो आरोप लगाए गए हैं वो सरासर झूठे हैं। उसके खिलाफ जो शिकायत की गई थी उसे महिला सेल द्वारा यह कहकर निरस्त कर दिया गया था कि उनके पास केवल महिला कर्मचारी द्वारा शिकायत की ही जांच होती है। मेरे केस में केवल एक व्यक्ति द्वारा आरोप लगाए गए हैं जोकि झूठे हैं। महिला सेल ने शिकायत को निरस्त करते हुए कुलपति को लिखा था कि ऐसे मामले हमारे पास न भेजे जाएं।

इसके विपरीत कुलपति जेएमसी विभाग की जेआरएफ एससी छात्रा से दुर्व्यवहार के आरोप में अपने पीए को बचाने में लगे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कुलपति दोहरा मापदंड अपना रहे हैं। उन्होंने कहा कि कारगिल का युद्ध लड़ चुके फौजी देवीलाल शर्मा जो कि आमरण अनशन पर बैठे थे उनकी हालत रविवार शाम को बहुत खराब हो गई। उन्हें प्रशासन ने सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। इस समय उपप्रधान देवीलाल शर्मा और उपप्रधान श्रवण कुमार मेघवाल सिविल अस्पताल में आईसीयू में भर्ती है। वहां पर उन्होंने अपना आमरण अनशन जारी रखा हुआ है। वहीं, दूसरी ओर छात्र हित विद्यार्थी परिषद के प्रधान अमित जमालिया भी भूख हड़ताल पर बैठ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed