फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   113 streets will be made

Sirsa News: रानियां में 113 गलियों के निर्माण की प्रक्रिया तेज, भौतिक निरीक्षण आज

Wed, 05 Aug 2026 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
113 streets will be made
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रानियां। शहर में लंबे समय से लंबित 113 गलियों के निर्माण का रास्ता अब साफ होता नजर आ रहा है। जिला नगर आयुक्त के निर्देश पर एक पांच सदस्यीय समिति गठित की गई है। यह समिति 6 अगस्त को प्रस्तावित गलियों का भौतिक निरीक्षण करेगी।
समिति गलियों की व्यवहार्यता रिपोर्ट तैयार करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर नगर पालिका निविदा प्रक्रिया शुरू करेगी। इसके बाद निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है। नगर पालिका सचिव ने समिति के सभी सदस्यों को 113 गलियों की सूची भेजी है।
विज्ञापन

उन्हें निर्धारित तिथि पर निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। ये प्रस्ताव विभिन्न वार्डों के पार्षदों और नागरिकों की मांगों पर आधारित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समिति में नगर पालिका अध्यक्ष मनोज सचदेवा, उपाध्यक्ष रमेश कंबोज और विशिष्ट व्यक्ति हर भगवान कालड़ा शामिल हैं। नगर पालिका ऐलनाबाद के अभियंता तथा रानियां में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता आदित्य खीचड़ भी इसके सदस्य हैं।

समिति प्रत्येक गली की तकनीकी स्थिति और निर्माण की व्यवहार्यता का आकलन करेगी। वार्डवार प्रस्तावों में वार्ड-1 की 15, वार्ड-11 की 12 और वार्ड-10 की 11 गलियां शामिल हैं। वार्ड-2, 6, 7 और 14 की 8-8 गलियां तथा वार्ड-3, 12 और 13 की 7-7 गलियां प्रस्तावित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed