फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   110 people found corona positive

एक एयरफोर्स कर्मी और छह बंदियों समेत 110 नए संक्रमित मिले

Sun, 06 Sep 2020 10:39 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 06 Sep 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
110 people found corona positive
शहर में बना कंटेनमेंट जोन। - फोटो : Sirsa
कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 50 हजार से ज्यादा लोगों की जांच कर ली है।
विज्ञापन

जिनमें अब तक 1821 लोग संक्रमित पाये गए हैं, अन्य की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। अब जिले में संक्रमण दर 17.5 हो गई है। रविवार को आई रिपोर्ट में एयर फोर्स के एक कर्मचारी और जिला जेल के 6 बंदियों समेत 110 लोग संक्रमित पाए गए हैं। वहीं बंदी के संपर्क में आए छह अन्य बंदी भी संक्रमित हो गए हैं, जिनमें एक नाबालिग बंदी को हिसार रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार रविवार को आई रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण के 110 नए मामले सामने आए हैं। संक्रमितों में 25 डबवाली, 6 जिला जेल से, सात मंडी कालांवाली, एक शिव चौक, एक दयाल नगर, एक बरनाला रोड, एक ओढ़ां, एक सिरसा, एक ढ़ाणी रामपुरा, एक हुडा सेक्टर, एक गदराना, एक पीपली, चार ऐलनाबाद, एक शाह सतनामपुरा, एक हुडा सेक्टर, एक गांधी कॉलोनी, एक एयर फोर्स, एक जोधपुरिया से पुलिस कर्मचारी, एक भावदीन, एक तेजा खेड़ा से पुलिसकर्मी, छह अग्रसेन कॉलोनी, चार मरीज कीर्ति नगर, चार कालांवाली, छह थेड़ी बाबा सावन सिंह, पांच एमआईटीसी कॉलोनी, छह रानियां, एक बाजेकां, एक सरस्वती कॉलोनी, एक टीटू खेड़ा, एक विष्णुपुरी, एक खइयां मलकाना, एक ढाणी बच्चन सिंह, एक ख्योंवाली, एक संत नगर, एक दड़बी, एक रानियां रोड, एक चांदनी चौक, एक बालासर, एक मेला ग्राउंड, एक थेहड़, एक ई ब्लॉक, एक कपास मंडी, एक इंद्रपुरी और एक दादू से संक्रमित मिले हैं। जिले में कोरोना संक्रमण का आंकड़ा 1821 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

अब तक एयर फोर्स से 10 और जेल से 17 संक्रमित मिले
कोरोना संक्रमण का फैलाव अब जिला जेल और एयर फोर्स में भी प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। कोरोना संक्रमण के दौरान 24 अगस्त को पहली बार एयर फोर्स का एक कर्मचारी संक्रमित पाया गया था। वहीं रविवार को आई रिपोर्ट के अनुसार एक और एयर फोर्स से कोरोना संक्रमित पाया गया है। जिसके बाद अब तक एयर फोर्स से 10 संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित के संपर्क में आने वालों की जांच शुरू कर दी है। वहीं जिला जेल में भी कोरोना संक्रमित बढ़ते जा रहे हैं। अब तक जिला जेल से कर्मचारियों और बंदियों समेत कुल 17 लोग संक्रमित पाए गए हैं। बीते शनिवार को जिला जेल में एक कोरोना संक्रमित आने पर स्वास्थ्य विभाग ने जब अन्य संपर्क में आए बंदियों की जांच की तो छह अन्य बंदियों की भी रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई है। जिन्हें मिलाकर जिला जेल से संक्रमितों की संख्या 17 हो गई है। रविवार को पाए गए संक्रमितों में एक नाबालिग बंदी भी है, जिसे स्वास्थ्य विभाग ने हिसार रेफर कर दिया है। बाकी अन्य पांच बंदियों को स्वास्थ्य विभाग ने सिरसा में आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमओ सोशल मीडिया पर लोगों को कर रहे जागरूक
जिला स्वास्थ्य विभाग के सिविल सर्जन डॉ. सुरेंद्र नैन ने संक्रमितों की संख्या बढ़ते देख एक वीडियो जारी कर लोगों से अपील की है कि कोरोना संक्रमण के केस बढ़ रहे हैं। लोग जागरूक होकर सामाजिक दूरी और मास्क का पालन करें। वहीं सीएमओ ने एक अपील भी कि है कि बिना किसी काम लोग घर से बाहर न निकलें। अगर लोग जागरूक होंगे तो संक्रमण भी रुक सकेगा।
जिले में अब तक हुई 50 हजार लोगों की सैंपलिंग
जिले में अब तक स्वास्थ्य विभाग ने 50 हजार 48 की लोगों की जांच की है। जिसमें 1821 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रविवार शाम आई रिपोर्ट के अनुसार 44 संक्रमित स्वस्थ होकर घर लौट गए हैं। जिले में अब तक 1184 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। इस समय जिले में 614 संक्रमित सक्रिय हैं, जिनमें 71 मरीज सिविल अस्पताल में आइसोलेट हैं, तो 433 संक्रमितों को होम क्वारंटीन किया गया है। जिले में अभी तक कोरोना से 23 लोगों की मौत हो गई है।

कोट
जिले में रविवार को आई रिपोर्ट में 110 लोग संक्रमित मिले हैं, जिसमें छह बंदी भी शामिल हैं। कोरोना संक्रमण के केस प्रतिदिन बढ़ रहे हैं। लोग अगर सामाजिक दूरी और मास्क लगाने का पालन करेंगे तो संक्रमण रुक सकता है।
-डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन, स्वास्थ्य विभाग सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed