फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   11 youths of Chopta police station area came forward to give up drug addiction: SP

चोपटा थाना क्षेत्र के 11 युवक नशा छोड़ने के लिए आगे आए : एसपी

Sun, 10 Mar 2024 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 10 Mar 2024 12:09 AM IST
विज्ञापन
11 youths of Chopta police station area came forward to give up drug addiction: SP
सिरसा। नशा छोड़ने के लिए युवा आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में चोपटा क्षेत्र के 11 युवाओं ने नशा छोड़ने की पहल की है। इस बारे में जानकारी देते हुए एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि सभी 11 युवकों को शहर के नागरिक अस्पताल से दवाई दिलाई गई है। ताकि उनका इलाज करवाकर उन्हें फिर से समाज की मुख्यधारा में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन

एसपी ने कहा कि पुलिस जिले में युवाओं को नशे से दूर रखने के लिए चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के सकारात्मक परिणाम आने शुरू हो गए हैं। एसपी ने कहा कि पुलिसकर्मियों की टीमें गांव-गांव जाकर सुबह और शाम युवाओं के संग विभिन्न मैच लगाकर उन्हें नशा मुक्ति का संदेश दे रही हैं। पुलिस के जवान युवाओं के साथ मैत्रीपूर्ण व्यवहार कर उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। जिसके सार्थक परिणाम सामने आने लगे हैं। ऐसे में युवा भी नशा छोड़ने के लिए आगे आ रहे हैं।
विज्ञापन

चोपटा क्षेत्र के छह गांव किए चिन्हित
एसपी विक्रांत भूषण ने बताया कि चोपटा थाना क्षेत्र के 6 गांवों को चिन्हित कर उन्हें शीघ्र ही नशा मुक्त किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिला पुलिस ने मोडिया खेड़ा, अली मोहम्मद अरनियां वाली, चौबुर्जा, बरवाली द्वितीय तथा बरासरी गांवों का सर्वे किया जा रहा है। इस बारे जानकारी देते हुए नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर सत्यवान ने बताया कि इन 6 गांवों से कुल 11 युवाओं को चिन्हित किया गया है, जो किसी बुरी संगत का शिकार होकर नशे की लत में पड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed