{"_id":"652ac29f774c05be6f051b46","slug":"11-medical-clinics-raided-in-five-days-five-sealed-after-finding-intoxicating-pills-sirsa-news-c-128-1-svns1027-8151-2023-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: पांच दिन में 11 मेडिकलों पर छापा, नशे में प्रयुक्त होने वालीं गोलियां मिलने पर पांच किए सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: पांच दिन में 11 मेडिकलों पर छापा, नशे में प्रयुक्त होने वालीं गोलियां मिलने पर पांच किए सील
Sat, 14 Oct 2023 10:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sat, 14 Oct 2023 10:02 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल की जांच किए जाने के दौरान उपस्थित डीएसपी हेड क्वार्टर जगत सिंह व टीम के सदस्य ।
सिरसा।
एडीजीपी श्रीकांत जाधव के डबवाली में नौ अक्तूबर के जनसंवाद में मेडिकल अधिकारियों व पुलिस की मिलीभगत से नशीली गोलियां बिकने का उठा था। इस दौरान एडीजीपी ने सख्त कार्रवाई के आदेश दिए थे। इसके बाद से औषधि नियंत्रण विभाग व पुलिस के तेवर बदल गए हैं। बीते छह दिनों में विभाग की संयुक्त टीम ने 11 मेडिकलों पर छापा कार्रवाई की है। पांच मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित नशे में उपयुक्त होने वालीं गोलियां मिलने पर सील किया गया है।
शनिवार को सूचना के आधार पर डीएसपी हेड क्वार्टर जगत सिंह और औषधि नियंत्रक डॉ. रजनीश धालीवाल ने हिसार रोड पर स्थित श्री श्याम मेडिकल स्टोर पर छापा कार्रवाई कर दी। टीम ने जांच प्रक्रिया शुरू की तो यहां पर फार्मासिस्ट मौके पर नहीं पाया। टीम ने मेडिकल पर दवाइयों की जांच की तो यहां पर पत्ते से गोलियां निकाल कर डिब्बे में रखी पाई गई। ये नशे में प्रयुक्त होने वाली प्रतिबंधित गोलियां थीं। टीम ने गोलियां के संबंध में मेडिकल संचालक से पूछताछ की व दस्तावेज की जानकारी ली, लेकिन वह कोई भी दस्तावेज नहीं पाया गया। दो प्रकार की नशीली गोलियां बरामद होने पर मेडिकल को सील कर दिया गया। ऐसे में पूरे मामले की जांच करने के लिए पुलिस ने सीसीटीवी का डीवीआर भी जब्त कर लिया और अपने साथ ले गई।
जिससे खरीदकर लाया था गोलियां, होलसेल दुकान पर भी किया छापा
मेडिकल संचालक से पूछताछ किए जाने के बाद उसने बताया कि वह शहर के अन्य होलसेल की दुकान से उक्त गोलियां लेकर आया था। टीम ने तुरंत प्रभाव से एमसी मार्केट में स्थित आरके मेडिकल एजेंसी पर छापा कार्रवाई की। यहां पर भी कोई फार्मासिस्ट नहीं मिला। टीम ने दुकान में रखे दस्तावेजों की जांच की। इस दौरान गोलियां की खरीद संबंधित बिल मिले, लेकिन उसके बेचने को लेकर कोई भी बिल व दस्तावेज नहीं मिला। इसके चलते टीम ने होलसेल की दुकान को भी सील कर दिया।
विज्ञापन
8 अक्तूबर : सात मेडिकलों की जांच की गई। डबवाली के गांव पन्नी वाला मौरिंका में मेडिकल सील व 6 को नोटिस दिए गए थे।
10 अक्तूबर : डबवाली के मेडिकल एसोसिएशन के प्रधान का मेडिकल सील।
13 अक्तूबर : रानियां रोड स्थित अनु मेडिकल किया सील किया गया।
मेडिकल स्टारों पर लगातार छापा कार्रवाई की जा रही है। जिन भी मेडिकलों पर फार्मासिस्ट नहीं मिल रहे व प्रतिबंधित गोलियां बेची जा रही हैं, उनको सील किया जा रहा है। मेडिकल पर दवाइयां बेचने के लिए फार्मासिस्ट होना आवश्यक है। होलसेल की दुकान पर अनुभवी व्यक्ति होना अनिवार्य है। -
डॉ. रजनीश धालीवाल, औषधि नियंत्रक, सिरसा ।