{"_id":"6081b66b8ebc3ed1fd083291","slug":"108-patients-found-corona-infected-in-the-district-sirsa-news-rtk6055809150","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 108 मरीज मिले कोरोना संक्रमित, एक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 108 मरीज मिले कोरोना संक्रमित, एक की हुई मौत
विज्ञापन
जिले में वीरवार को 108 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं चाडीवाल के 62 वर्षीय बुजुर्ग की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। जिले में अब तक 132 लोगों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है। अप्रैल माह में अब तक कुल 2374 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। 15 मरीज कोरोना संक्रमण से अपनी जान गवा चुके हैं। वहीं डीसी ने शहर की सभी धर्मशालाओं में आगामी आदेशों तक कोई भी कार्यक्रम न करने के निर्देश जारी किए है।
वीरवार को कंगनपुर रोड पर छह, सी ब्लॉक में पांच, डीसी कॉलोनी में तीन, गोबिंद नगर में दो, बैंक कॉलोनी में एक, राम कॉलोनी में दो, कीर्तिनगर में दो, भादरा बाजार में दो, शास्त्री नगर में एक, शिव चौक पर एक, खैरपुर में दो, बरनाला रोड पर दो, अग्रसैन कॉलोनी में एक, खन्ना कॉलोनी में तीन, एमआईटीसी कॉलोनी में एक, मुलतानी कॉलोनी में एक, हुडा सेक्टर 20 में चार, ए ब्लॉक में एक, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक, पुलिस लाइन में एक, डबवाली में छह, ऐलनाबाद में 14, कालांवाली में 13, नाथूसरी चोपटा में पांच, रानियां में आठ, चौटाला में चार, बडागुढ़ा में तीन सहित कुल 108 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है।
अस्पताल की पहले के मुकाबले छह गुणा बढ़ी ऑक्सीजन की खपत
कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही अब अस्पतालों में पहले से छह गुणा ऑक्सीजन की खपत बढ़ी है जिसके कारण विभाग की परेशानी पहले से अधिक बढ़ चुकी है। अस्पतालों में अब कुल 124 कोरोना संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 62 मरीज सरकारी अस्पताल व केंद्रों में दाखिल है और 68 मरीजों का इलाज निजी अस्पतालों में चल रहा है। इनमें से तीन मरीजों की हालत गंभीर है। जबकि 933 मरीजों को होम आइसोलेट किया है। विभाग की ओर से अब तक कुल 290886 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए है जिनमें से 10750 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। अभी 3702 सैंपलों की रिपोर्ट आना शेष है। जिले में अब तक कुल 132 मरीजों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
डीसी ने धर्मशालाओं को बंद रखने के दिए निर्देश : कोरोना संक्रमण के फैलाव को रोकने के दृष्टिगत सिरसा शहर की धर्मशालाओं को आगामी आदेशों तक आरक्षित करने पर डीसी प्रदीप कुमार ने रोक लगाई है। जारी आदेशों के अनुसार जब तक प्रशासन या सक्षम अधिकारी की ओर से लिखित आदेश नहीं दिए जाते हैं तब तक संचालक धर्मशाला की बुकिंग (आरक्षित) नहीं कर सकते हैं। धर्मशाला को प्रशासन या सक्षम अधिकारी के लिखित आदेशों तक सामाजिक, विवाह, शैक्षणिक, मनोरंजन, सांस्कृतिक, धार्मिक, राजनीतिक समारोह, शोकसभा बैठक सहित अन्य किसी प्रकार के आयोजन के लिए आरक्षित नहीं की जाएगी।
कोरोना संक्रमण से बचाने के लिए लोग नियमों की पालना करने। लोग कोरोना को हलके में न ले। घर से निकलते समय लोग मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करे और हाथों को साबुन से समय समय पर साफ करते रहे। -डॉ. कृष्ण कुमार, सिविल सर्जन, सिरसा।