{"_id":"668ed77a329ec045750f3a94","slug":"1051-students-of-ug-course-took-admission-after-paying-fees-sirsa-news-c-128-1-sir1002-122447-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: यूजी पाठ्यक्रम के 1051 विद्यार्थियों ने फीस भरकर लिया दाखिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: यूजी पाठ्यक्रम के 1051 विद्यार्थियों ने फीस भरकर लिया दाखिला
Thu, 11 Jul 2024 12:18 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Thu, 11 Jul 2024 12:18 AM IST
विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिले के लिए दौरान नोडल अधिकारी प्रदीप कुमार से जानकारी लेतीं छ
सिरसा। राजकीय नेशनल कॉलेज व राजकीय महिला महाविद्यालय में यूजी कोर्स में पहली कट ऑफ के तहत फीस भरने के अंतिम दिन बुधवार था। इस दौरान 1051 विद्यार्थियों ने फीस भरकर दाखिला लिया। विद्यार्थियों को उम्मीद थी कि बुधवार देर शाम को दूसरी प्रोविजनल कट ऑफ सूची जारी हो जाएगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ। हालांकि प्रशासन ने देर शाम को उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर शेड्यूल को एक बार फिर से बदला दिया है।
बता दें कि जिले के राजकीय व नेशनल कॉलेजों में पहली मेरिट सूची के अनुसार फीस भरने का अंतिम दिन मंगलवार था। मंगलवार देर शाम उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पत्र जारी किया इसके अनुसार विद्यार्थियों को फीस भरने के लिए एक दिन का और समय दिया गया। जिसके अनुसार विद्यार्थियों ने बुधवार तक यूजी के तहत पहली मेरिट सूची के अनुसार फीस भरी। जानकारी के अनुसार राजकीय नेशनल कॉलेज में 604 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में 447 छात्राओं ने दाखिला लिया।
बदला शेडयूल, आज जारी होगी दूसरी प्रोविजनल कट ऑफ लिस्ट लिस्ट
बुधवार को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जानी थी। लेकिन उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से देर शाम तक सूची जारी नहीं की गई। जिसके बाद निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर सूचना दी गई कि दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची वीरवार को जारी की जाएगी। जिसके बाद शुक्रवार को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। बता दें कि दोनों कॉलेजों में कुल 3,170 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। राजकीय नेशनल की 2,160 सीटों पर अब तक कुल 1,979 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में 1010 सीटों पर कुल 1,238 आवेदन आए हुए हैं। जिनका नाम मेरिट सूचियों में जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
कॉलेजों में सीटों व दाखिलों की संख्या
राजकीय महिला कॉलेज
कोर्स का नाम, सीटों की संख्या, पहली कट ऑफ में दाखिले
- बीए, 510, 260
- बीबीए, 40, 13
- बीकॉम, 160, 85
- बीसीए, 60, 26
- लाइफ साइंस, 80, 30
- फिजिकल साइंस, 160, 33
राजकीय नेशनल महाविद्यालय
कोर्स का नाम, सीटों की संख्या, दाखिले
- बीए, 1120, 385
- बीए इकोनॉमिक्स, 40, 9
- बीबीए, 40, 9
- बीकॉम, 240, 90
- लाइफ साइंस, 160, 33
- फिजिक्ल साइंस, 320, 78
अब ये रहेगा शेड्यूल
- 11 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 12 जुलाई को दूसरी कट ऑफ लिस्ट फाइनल तौर पर जारी होगी।
- दूसरी कट ऑफ लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 12 से 15 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं।
- दो कट ऑफ के बाद सीटें खाली रहती हैं तो 17 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग होगी।
- रिक्त सीटों के लिए 17 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा।
जेसीडी में अब तक 450 ने लिया दाखिला
जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया हुआ है। जिसमें से करीब 450 विद्यार्थियों का पहली मेरिट लिस्ट में नाम आ चुका है। पहली मेरिट लिस्ट में बीए, बीकॉम, बीसीए और बीएससी में स्थान पाने वाले विद्यार्थी लगातार एडमिशन के लिए पहुंचे। जो विद्यार्थी पहली लिस्ट में नाम होने के बाद भी नहीं पहुंचे, दूसरी मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को उनकी जगह वरीयता दी जाएगी। जिन विद्यार्थियों का दोनों मेरिट लिस्टों में नाम नहीं आएगा उन्हें 16 जुलाई से शेष बची सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग में मौका दिया जाएगा। वहीं एमए इंग्लिश, एमए मैथमेटिक्स एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमेस्ट्री, एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी व एम कॉम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 जुलाई से शुरू हो रहे हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहली कट ऑफ लिस्ट की फीस भरने के लिए एक दिन का समय ओर दिया गया था। जिसके अनुसार बुधवार शाम तक विद्यार्थियों ने फीस भरी। अंतिम दिन तक 447 विद्यार्थियों ने फीस भरकर दाखिला लिया।-- - प्रदीप कुमार, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय महिला कॉलेज सिरसा।
राजकीय नेशनल कॉलेज में बुधवार शाम 5 बजे तक विद्यार्थियों ने फीस भरी। काॅलेज में पहली मेरिट सूची के अनुसार 604 दाखिले हो चुके हैं। आज दूसरी मेरिट सूची जारी की जानी है।-- - वीना रहेजा, नोडल अधिकारी दाखिला, राजकीय नेशनल कॉलेज।
विज्ञापन
बता दें कि जिले के राजकीय व नेशनल कॉलेजों में पहली मेरिट सूची के अनुसार फीस भरने का अंतिम दिन मंगलवार था। मंगलवार देर शाम उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से पत्र जारी किया इसके अनुसार विद्यार्थियों को फीस भरने के लिए एक दिन का और समय दिया गया। जिसके अनुसार विद्यार्थियों ने बुधवार तक यूजी के तहत पहली मेरिट सूची के अनुसार फीस भरी। जानकारी के अनुसार राजकीय नेशनल कॉलेज में 604 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में 447 छात्राओं ने दाखिला लिया।
विज्ञापन
बदला शेडयूल, आज जारी होगी दूसरी प्रोविजनल कट ऑफ लिस्ट लिस्ट
बुधवार को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी की जानी थी। लेकिन उच्च शिक्षा निदेशालय की ओर से देर शाम तक सूची जारी नहीं की गई। जिसके बाद निदेशालय की ओर से पत्र जारी कर सूचना दी गई कि दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची वीरवार को जारी की जाएगी। जिसके बाद शुक्रवार को फाइनल मेरिट सूची जारी होगी। बता दें कि दोनों कॉलेजों में कुल 3,170 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही है। राजकीय नेशनल की 2,160 सीटों पर अब तक कुल 1,979 ऑनलाइन आवेदन आए हैं। वहीं राजकीय महिला कॉलेज में 1010 सीटों पर कुल 1,238 आवेदन आए हुए हैं। जिनका नाम मेरिट सूचियों में जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
कॉलेजों में सीटों व दाखिलों की संख्या
राजकीय महिला कॉलेज
कोर्स का नाम, सीटों की संख्या, पहली कट ऑफ में दाखिले
- बीए, 510, 260
- बीबीए, 40, 13
- बीकॉम, 160, 85
- बीसीए, 60, 26
- लाइफ साइंस, 80, 30
- फिजिकल साइंस, 160, 33
राजकीय नेशनल महाविद्यालय
कोर्स का नाम, सीटों की संख्या, दाखिले
- बीए, 1120, 385
- बीए इकोनॉमिक्स, 40, 9
- बीबीए, 40, 9
- बीकॉम, 240, 90
- लाइफ साइंस, 160, 33
- फिजिक्ल साइंस, 320, 78
अब ये रहेगा शेड्यूल
- 11 जुलाई को दूसरी प्रोविजनल मेरिट सूची जारी होगी।
- 12 जुलाई को दूसरी कट ऑफ लिस्ट फाइनल तौर पर जारी होगी।
- दूसरी कट ऑफ लिस्ट में नाम आने वाले विद्यार्थी 12 से 15 जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं।
- दो कट ऑफ के बाद सीटें खाली रहती हैं तो 17 जुलाई को फिजिकल काउंसलिंग होगी।
- रिक्त सीटों के लिए 17 से 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन के लिए पोर्टल खुलेगा।
जेसीडी में अब तक 450 ने लिया दाखिला
जेसीडी मेमोरियल कॉलेज में 1200 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया हुआ है। जिसमें से करीब 450 विद्यार्थियों का पहली मेरिट लिस्ट में नाम आ चुका है। पहली मेरिट लिस्ट में बीए, बीकॉम, बीसीए और बीएससी में स्थान पाने वाले विद्यार्थी लगातार एडमिशन के लिए पहुंचे। जो विद्यार्थी पहली लिस्ट में नाम होने के बाद भी नहीं पहुंचे, दूसरी मेरिट लिस्ट में स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को उनकी जगह वरीयता दी जाएगी। जिन विद्यार्थियों का दोनों मेरिट लिस्टों में नाम नहीं आएगा उन्हें 16 जुलाई से शेष बची सीटों के लिए ओपन काउंसलिंग में मौका दिया जाएगा। वहीं एमए इंग्लिश, एमए मैथमेटिक्स एमएससी फिजिक्स, एमएससी केमेस्ट्री, एमएससी बॉटनी, एमएससी जूलॉजी व एम कॉम के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 12 जुलाई से शुरू हो रहे हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय में दाखिला प्रक्रिया जारी है। पहली कट ऑफ लिस्ट की फीस भरने के लिए एक दिन का समय ओर दिया गया था। जिसके अनुसार बुधवार शाम तक विद्यार्थियों ने फीस भरी। अंतिम दिन तक 447 विद्यार्थियों ने फीस भरकर दाखिला लिया।
राजकीय नेशनल कॉलेज में बुधवार शाम 5 बजे तक विद्यार्थियों ने फीस भरी। काॅलेज में पहली मेरिट सूची के अनुसार 604 दाखिले हो चुके हैं। आज दूसरी मेरिट सूची जारी की जानी है।