फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   104 personnel in police line, 34 personnel in coronary hospital, got corona vaccine

पुलिस लाइन में 104 तो नागरिक अस्पताल में 34 कर्मियों ने लगवाया कोरोना का टीका

Wed, 10 Feb 2021 11:23 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
104 personnel in police line, 34 personnel in coronary hospital, got corona vaccine
पुलिस लाइन में कोरोना वैक्सीन लगवाते पुलिसकर्मी। - फोटो : Sirsa
कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण की प्रक्रिया स्वास्थ्य विभाग की तरफ से तेजी से चलाई जा रही है। बुधवार केेे नागरिक अस्पताल और पुलिस लाइन में कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। पुलिस लाइन में दिनभर 104 तो नागरिक अस्पताल में कुल 34 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची कर्मियों की सूची के अनुसार ही अब विभाग ने लक्ष्य तय किया है। पुलिस विभाग, राजस्व विभाग, पंचायती राज और नगर परिषद के कुल 2748 कर्मियों की सूची स्वास्थ्य विभाग के पास पहुंची है। जिनमें से कुल 679 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा चुकी है। जबकि शेष रहे कर्मियों का डाटा रात 12 बजे तक अपलोड किया जाना था। ऐसे में शेष रहे कर्मियों को वैक्सीनेशन प्रक्रिया से बाहर भी किया जा सकता है।
विज्ञापन

नगर परिषद के कर्मियों की नहीं पहुंची सूची
सिरसा नगर परिषद के किसी भी कर्मचारी की सूची स्वास्थ्य विभाग के पास नहीं पहुंची है। जिसके कारण अभी तक सफाई और अन्य कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन नहीं लगाई जा सकी। जबकि रानियां और अन्य ब्लॉक के कर्मचारियों की सूची पोर्टल पर उपलब्ध हो चुकी है और उन कर्मचारियों को कोरोना वैक्सीन भी लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुुलिस की सूची में छांटे जा रहे कर्मियों के नाम
पुलिस विभाग की ओर से स्वास्थ्य विभाग के पोर्टल पर अपलोड की गई सूची में अभी तक बदलाव नहीं हो पाया है। जिसके कारण पुलिस कर्मियों की सूची में नाम और मोबाइल नंबर के माध्यम से कर्मियों का नाम निकाला जा रहा है। प्रक्रिया अधिक होने के कारण कर्मचारियों को इस परेशानी का सामना करना पड़ता है।
बुधवार को तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले
कोरोना सैंपलों की जांच के बाद बुधवार को तीन कोरोना के मरीज संक्रमित पाए गए है। जिनका स्वास्थ्य विभाग की ओर से उपचार जारी कर दिया गया है। जिले में अब तक कुल 2 लाख 22 हजार 756 लोगों को सैंपल लिए गए है। जिनमें से कुल 8068 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। अब जिले में कुल 18 मरीज संक्रमित है। जिनके उपचार किया जा रहा है।
इन विभागों से मिली सूची
विभाग कर्मी
पुलिस 2145
पंयायती राज 130
राजस्व विभाग 356
नगर परिषद 117
कोट
कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में कुल 679 कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई है। कई विभागों का डाटा अभी पोर्टल पर शो नहीं कर रहा। जिसके चलते लगातार विभागों के साथ संपर्क किया जा रहा है। ताकि जल्द से जल्द कर्मियों का डाटा पोर्टल पर अपलोड हो सके।

-डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी सिरसा।

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी जाहिर करते पुलिस कर्मी और साथ में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग अधि?

कोरोना वैक्सीन लगवाने के बाद खुशी जाहिर करते पुलिस कर्मी और साथ में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग अधि?- फोटो : Sirsa

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed