फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   विधानसभा के सत्र में सरकार को घेरेगी इनेलो: अभय मंत्रियों की खोली जाएगी पोल

विधानसभा के सत्र में सरकार को घेरेगी इनेलो: अभय मंत्रियों की खोली जाएगी पोल

Tue, 20 Feb 2018 01:29 AM IST
Updated Tue, 20 Feb 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
विधानसभा के सत्र में सरकार को घेरेगी इनेलो: अभय  मंत्रियों की खोली जाएगी पोल
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा।
मार्च को शुरू होने वाले हरियाणा विधानसभा के सत्र में इनेलो प्रदेश सरकार को घेरने का काम करेगी और प्रदेश सरकार में मंत्री पदों पर बैठे लोगों की पोल खोलेगी। ये बात नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने अपनी रानिया हलके के ग्रामीण दौरे के दौरान गांव शेखुपुरिया में सुखबीर सिंवर के निवास स्थान पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
अभय चौटाला ने कहा कि भाजपा सरकार को ये पता था कि इनेलो ने सात मार्च को दिल्ली में किसान रैली रखी हुई है, जिसमें इनेलो और उसके विधायक व्यस्त रहेंगे, इसलिए सरकार ने विधानसभा का सत्र पांच से सात मार्च तक बुलाया था, लेकिन इनेलो ने आज ही अपने सभी विधायकों को नोटिस भेजकर पांच मार्च को चंडीगढ़ स्थित पार्टी कार्यालय में पहुंचने के निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि पांच मार्च से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में इनेलो सरकार की पोल खोलने का काम करेगी, क्योंकि भाजपा ने चुनावों से पूर्व जो भी वादे जनता से किए थे उन पर वह खरी नहीं उतरी है और यही कारण है कि अगर आज प्रदेश में चुनाव हो जाए तो भाजपा का 90 विधानसभा सीटों में से किसी एक सीट पर भी प्रत्याशी जीत हासिल नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन

चौटाला ने सरकार के मंत्रियों पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा कि भय और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार का दावा करने वाली भाजपा के राज में आज किसी भी मंत्रालय की जांच की जाए तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आएंगें क्योंकि सभी महकमों में खुलकर भ्रष्टाचार का खेल खेला जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि खाद्य एवं आपूर्ति विभाग में किसान की चाहे धान और या गेहूं सब पर मोटा घोटाला हुआ है। इसी प्रकार पंचायती राज विभाग में सात रुपये में मिलने वाली इंटरलॉकिंग की टाइल को 14 रुपये में खरीदा जा रहा है। इसी प्रकार सौंदर्यीकरण के नाम पर निकाय विभाग सूखे पेड़ो को भारी कीमतों में खरीदकर शहरों में लगा रहा है। चौटाला ने कहा कि गीता के नाम बड़ा घोटाला किया है, उसे तो खुद मुख्यमंत्री भी कबूल कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किए जा रहे घोटालों को इनेलो आगामी सत्र में खूब जोर-शोर से उठाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हरियाणा को तीन बार आग के हवाले करने का काम किया है और अब जब डेरा मामले में दर्ज हुए देशद्रोह के मामलों पर कोर्ट ने अपना निर्णय दे दिया है तो उसके बाद तो सरकार की नाकामी खुलकर सामने आ गई है। उन्होंने कहा कि चाहे जाट आरक्षण के दौरान हरियाणा के निर्दोष लोगों की मौत की बात हो या फिर राम रहीम मामले के दौरान, सरकार की नाकामी साफ दिखाई देती है। चौटाला ने कहा कि इन दोनों मामलों में जिन भी लोगों ने गलतियां की हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। चौटाला ने कहा कि अपने आपको ईमानदार बताने वाले आईएएस अशोक खेमका को मानेसर मामले में ट्वीट करने की बजाय खुलकर ये बताना चाहिए कि आखिर कौन लोग इस स्कैम में शामिल हैं, ताकि जांच एजेंसियां दोषी को सजा दे सकें। इस मौके पर उनके साथ इनेलो विधायक रामचंद्र कंबोज, इनेलो जिलाध्यक्ष पदम जैन, पूर्व मंत्री भागीराम, जसबीर सिंह जस्सा, प्रेस प्रवक्ता तरसेम मिढ़ा, महावीर शर्मा, जगदीश सिंवर, प्रेम कुकरेजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed