फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   100.40 grams of heroin recovered from the car: Couple and their companion arrested, had bought heroin from Firozpur, Punjab and had to supply it in village Chautala.

कार से 100.40 ग्राम हेरोइन बरामद : दंपती व उनका साथी गिरफ्तार, पंजाब के फिरोजपुर से खरीदकर लाए थे हेरोइन, गांव चौटाला में करनी थी सप्लाई

Thu, 26 Dec 2024 04:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Thu, 26 Dec 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
100.40 grams of heroin recovered from the car: Couple and their companion arrested, had bought heroin from Firozpur, Punjab and had to supply it in village Chautala.
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव चौटाला में नशे की सप्लाई करने वाले दंपती और उनके साथी को एंटी नारकोटिक्स सेल ने डबवाली के बठिंडा चौक से गिरफ्तार किया हे। पुलिस ने आरोपियों से 100 ग्राम 40 मिलीग्राम हेरोइन बरामद की है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मादक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों की पहचान विकास कुमार उर्फ लडू, परमजीत उर्फ पम्मी पत्नी विकास व शिव प्रकाश उर्फ शिवा निवासी चौटाला के रूप में हुई है।
प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि एएनसी टीम गश्त दौरान बठिंडा चौक डबवाली से मलोट पुल के पास वाहनों की जांच कर रही थी। इस दौरान एक कार चालक ने टीम को देखकर तेजी से ब्रेक लगाकर वापस मुड़ने लगा का प्रयास किया। ऐसे में कार बंद हो गई। पुलिस टीम ने शक के आधार पर कार को रुकवाया। कार में चालक के पीछे की सीट पर एक महिला और एक व्यक्ति बैठा हुआ था। कार की जांच के दौरान डैशबार्ड में एक प्लास्टिक के लिफाफे में 100.40 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।
विज्ञापन


आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह हेरोइन फिरोजपुर से खरीद कर लाए थे। इसमें से 30 ग्राम हेरोइन के पैसे रामकुमार निवासी गांव चौटाला ने दिए थे, जिसे यह सप्लाई करनी थी। बाकी सप्लाई अन्य लोगों को करनी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ थाना शहर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::::::::::
ग्रामीण नशे को लेकर जता चुके हैं विरोध

गांव चौटाला के ग्रामीण हेरोइन व अन्य तरह के बढ़ते नशे को लेकर पहले से विरोध जता रहे हैं। ग्रामीण पुलिस से मांग कर चुके हैं कि गांव में सप्लाई करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला भी इस मामले में पुलिस प्रशासन को सख्त कार्रवाई के निर्देश दे चुके हैं।

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

पवन कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed