फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   1000 bags of wheat got wet due to four and a half hours of rain

Sirsa News: साढ़े चार घंटे हुई बारिश से भीगे गेहूं के 1000 बैग

Fri, 02 May 2025 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Fri, 02 May 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
1000 bags of wheat got wet due to four and a half hours of rain
रोड़ी अनाज मंडी में जलभराव व पानी में पड़ी गेहूं की बोरियां
रोड़ी। क्षेत्र में वीरवार देर रात को आई तेज आंधी व लगातार साढ़े चार घंटे हुई बारिश के चलते कई जगहों पर बिजली के पोल गिर गए। वहीं अनाज मंडी में रखे गेहूं के लगभग एक हजार बैग भी भीग गए। करीबन डेढ़ बजे शुरू हुई बारिश सुबह छह बजे तक लगभग साढ़े चार घंटे तक लगातार हुई। इसके चलते कई जगहों पर जलभराव की स्थिति भी देखने को मिली।
विज्ञापन


रोड़ी स्थित अनाज मंडी में रखी 47 हजार बैग में से करीबन एक हजार बैग भीग गए। जटाना कलां रोड व कालांवाली रोड व सुरतिया रोड सहित कई जगहों पर जलभराव हो गया। रोड़ी सब यार्ड मंडी सुपरवाइजर तरसेम सिंह ने बताया कि रोड़ी अनाज मंडी में कुल 2,23,948 बैगों की खरीद की गई थी। इनमें से 10 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 1,76,676 बैगों की उठान हो चुकी है।
विज्ञापन


बारिश के समय मंडी में करीबन 47,272 बैग पड़े हुए थे। आढ़तियों ने श्रमिकों के माध्यम से भीगे हुए बैगों को पानी से बाहर करवाया। उन्होंने बताया कि मंडी में गेहूं पड़ा होने के कारण पानी की निकासी के लिए बनाए गए मैनहाेल बंद हो गए। इस कारण बारिश का पानी अनाज मंडी में जमा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मंडी का फर्श रोड़ी-कालांवाली रोड के बैड से नीचे है। इसके कारण भी रोड का पानी मंडी में जमा होने लगता है। उन्होंने बताया कि अनाज मंडी से पानी निकासी की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की होती है, लेकिन सुबह 9 बजे तक ग्राम पंचायत की ओर से पानी निकालने के लिए कोई भी प्रबंध नहीं किया गया। इसके अलावा न ही कोई उपकरण मुहैया करवाया गया। इसके बाद मार्केट बोर्ड के जेई गुरप्रीत की मदद से जनरेटर मंगवाकर बिजली का प्रबंध किया गया और मोटर लगाकर अनाज मंडी से पानी निकाला गया।


बिजली के पोल व ट्रांसफार्मर गिरे







तेज आंधी और बारिश के चलते रोड़ी सब डिविजन के आधार क्षेत्र में लगभग छह बिजली के खंभे टूट गए और एक ट्रांसफार्मर गिर गया। इस कारण कई घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। विभागीय कर्मचारियों ने शाम से पहले पहले सभी जगहों पर बिजली के खंभों को दुरूस्त कर बिजली की सप्लाई चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed