फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   100 students of sirsa selected in inspire award

Sirsa News: इंस्पायर अवाॅर्ड में जिले ने दिखाया दम, प्रदेश में प्रथम, 100 विद्यार्थियों का चयन

Mon, 02 Mar 2026 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 02 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
100 students of sirsa selected in inspire award
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। शिक्षा एवं नवाचार के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज करते हुए इंस्पायर अवॉर्ड मानक 2025-26 के घोषित परिणामों में सिरसा जिले ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
जिले से 100 विद्यार्थियों का चयन योजना के तहत हुआ है। प्रदेश भर में कुल 1249 विद्यार्थियों का चयन हुआ है। इनमें सिरसा जिला सर्वाधिक 100 चयन के साथ शीर्ष स्थान पर रहा। यह उपलब्धि विद्यार्थियों, अभिभावकों, शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग के समन्वित प्रयासों का उत्कृष्ट परिणाम है।
विज्ञापन

यह है इंस्पायर अवॉर्ड मानक कार्यक्रम
इंस्पायर अवॉर्ड मानक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार का एक राष्ट्रीय कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य कक्षा 6वीं से 12वीं तक के मेधावी विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति प्रारंभिक आयु से ही रुचि उत्पन्न करना तथा उन्हें वैज्ञानिक अनुसंधान को अपने भविष्य के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत जिन विद्यार्थियों के नवाचार आधारित विचार (आइडिया) चयनित होते हैं, उन्हें 10,000 की पुरस्कार राशि प्रदान की जाती है। इस राशि का उपयोग विद्यार्थी अपने विज्ञान प्रोजेक्ट या मॉडल को विकसित करने तथा उसे जिलास्तरीय प्रदर्शनी एवं प्रतियोगिता स्थल तक प्रस्तुत करने के लिए करते हैं। अवॉर्ड विजेता विद्यार्थी जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed