फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   100 feet wide crack in Rajasthan canal near village Dhukra, waterlogging in hundreds of acres of crop

गांव ढूकड़ा के पास राजस्थान नहर में आई 100 फुट चौड़ी दरार, सैकड़ों एकड़ फसल में जलभराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 01 Nov 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
100 feet wide crack in Rajasthan canal near village Dhukra, waterlogging in hundreds of acres of crop
गांव ढूकड़ा के पास राजस्थान नहर में आई 100 फुट चौड़ी दरार को दिखाते ग्रामीण। संवाद - फोटो : Sirsa
चोपटा। गांव ढुकड़ा के पास राजस्थान नहर में 100 फुट चौड़ी दरार आने से सैकड़ों एकड़ में बिजाई की गई सरसों की फसल में जलभराव हो गया। इसके अलावा कई किसानों के ट्यूबवेल भी पानी में डूब गए। ग्रामीणों द्वारा बार-बार सिंचाई विभाग को सूचित करने के बाद भी नहर की दरार को पाटने का काम देर शाम तक शुरू नहीं किया गया।
विज्ञापन

ग्रामीण प्रेम नंबरदार, नोक चंद, सुरेंद्र कुमार, सुरेश कुमार, सुरेश भाटिया ने बताया कि करीब 1 राजस्थान नहर ढुकड़ा में सिरसा जमाल रोड के पुल के पास अचानक टूट गई। नहर में करीब 100 फुट चौड़ी दरार आ गई। जिसके कारण आसपास के किसानों की सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई। इसके साथ ही 5 किसानों के ट्यूबवेल भी पानी में डूब गए। उन्होंने बताया कि सिंचाई विभाग को नहर के टूटते ही अवगत करवा दिया था। समाचार लिखे जाने तक नहर की दरार को पाटने का कार्य शुरू नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed