फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   100 farmers sitting on hunger strike, stopped on overbridge for one and a half hour, then angry farmers started protest and started sloganeering

Sirsa News: भूख हड़ताल पर बैठे 100 किसान, ओवरब्रिज पर डेढ़ घंटे तक रोका तो गुस्साए किसानों ने धरना लगाकर शुरू की नारेबाजी

Wed, 05 Mar 2025 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 05 Mar 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
100 farmers sitting on hunger strike, stopped on overbridge for one and a half hour, then angry farmers started protest and started sloganeering
लघुसचिवालय में जाने से रोकने पर रोड पर ही धरने पर बैठे किसान। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में बुधवार को 100 किसान 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठ गए गए हैं। सुबह करीब 10 बजे लघु सचिवालय आ रहे किसानों को पुलिस ने रेलवे ओवरब्रिज पर रोक लिया। इससे गुस्साए किसानों ने ओवरब्रिज पर ही धरना लगा दिया। डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने किसानों को आगे जाने की अनुमति दी।

इसके बाद किसान लघु सचिवालय पहुंचे और भूख हड़ताल शुरू की। इस दौरान किसानों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। भारतीय किसान एकता के प्रदेशाध्यक्ष लखविंद्र सिंह औलख ने बताया कि एमएसपी खरीद गारंटी कानून सहित किसानों के हक की मांगों को लेकर 13 फरवरी से आंदोलन कर रहे हैं। किसान आंदोलन-2 में 26 नवंबर से खनौरी बॉर्डर पर आमरण अनशन पर बैठे सरदार जगजीत सिंह डल्लेवाल के अनशन को 100वें दिन पूरे हो गए है। इसलिए किसान लघु सचिवालय में 24 घंटे की भूख हड़ताल करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने उन्हें ओवरब्रिज पर रोक लिया और आगे नहीं जाने दिया डेढ़ घंटे बाद पुलिस ने किसानों को आगे जाने की अनुमति दी।
विज्ञापन


भूख हड़ताल पर बैठे किसानों को संबोधित करते हुए किसान नेता लखविंद्र सिंह औलख ने कहा कि देश के किसानों को एमएसपी दिलवाने के लिए डल्लेवाल अपने शरीर पर कष्ट झेल रहे हैं। देश के हर किसान व मजदूर की लड़ाई वह लड़ रहे हैं। किसानों की भी जिम्मेदारी बनती है कि किसान आंदोलन-2 मजबूत करने के लिए डल्लेवाल की ताकत बने।
विज्ञापन
विज्ञापन


औलख ने कहा कि 8 मार्च को शंभू, खनौरी व रतनपुरा बॉर्डर पर एमएसपी खरीद गारंटी कानून को समर्पित महिला दिवस मनाया जाएगा। पंजाब, हरियाणा व राजस्थान से बड़ी संख्या में किसान व मजदूर महिलाएं पहुंचेंगी।






::::::::::::::::::::::::::::::

भूख हड़ताल में शामिल हैं इन गांवों के किसान

भूख हड़ताल पर बैठे किसानों में गांव रोड़ी, मांखा, बचेर, नथोर, मतूवाला, गुडियाखेड़ा, जसानिया, फूलकां, झोरडऱोही, रघुआना, रघुआना, खारिया, धोतड़, सुल्तानपुरिया, मोरीवाला, जोधपुरिया, थिराज, फग्गू, भंगू, साहुवाला, खाईशेरगढ़, पीरखेड़ा, मोड़ावाली, कोटली, फूलकां, संतनगर, पनिहारी, जलालआना, राजपुरा, रताखेड़ा, गोरीवाला, कंगनपुर, बेगू, घुक्कांवाली, मल्लेवाला, बनवाला, उमेदपुरा, रंगा, नुहियांवाली, प्रताप नगर, दमदमा व माखोसरानी के किसान शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed