फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   100 bags of cakes stolen from Khal-Binola Factory

खल-बिनौला फैक्टरी से खल के 100 बैग चोरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
100 bags of cakes stolen from Khal-Binola Factory
सिरसा। केहरवाला-सादेवाला रोड पर स्थित खल-बिनौला फैक्टरी से चोर 100 बैग खल चोरी कर ले गए। सुबह फैक्टरी संचालक को इस बारे में पता चला, जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव केहरवाला निवासी पंकज ने बताया कि उसकी केहरवाला-सादेवाला रोड पर खल-बिनौला की फैक्टरी है। 22 जून की रात्रि को वह फैक्टरी बंद कर खाना खाकर सो गया। देर रात्रि को चोरों ने फैक्टरी के ताले तोड़कर 100 बैग खल के चोरी कर लिए। जब सुबह वह उठा तो देखा कि फैक्टरी का गेट खुला पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो खल के करीब 100 बैग गायब मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस मामला कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

फैक्टरी से गेहूं के 14 बैग चोरी
सिरसा। पुराने अहमदपुर रोड पर स्थित एक फैक्टरी से चोर गेहूं के 14 बैग चोरी हो गए। बीते दिवस फैक्टरी के संचालक ने कारिंदों के साथ रखवाली की तो चोरों का पता चला, हालांकि युवक बाइक लेकर भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मुकेश गुंबर निवासी सी ब्लॉक ने बताया कि उसकी पुराने अहमदपुर रोड पर गुरदीतामल-तिलकराज के नाम से चावल की फैक्टरी व गोदाम है। वहां पर गेहूं बैग रखे हुए हैं। पिछले 8-10 दिन से गोदाम से गेहूं के 15-16 बैग चोरी हो चुके थे। उसने मिल के सेल्समैन संजय कुमार निवासी गांव बसतारा जिला करनाल व जगबीर सिंह निवासी रामनगरिया को रात को हर दो घंटे बाद गोदाम की तरफ चक्कर लगाते रहने के लिए कहा, ताकि चोरी करने वालों को पकड़ा जा सके। 23 जून की देर रात को संजय कुमार व जगबीर गोदाम की तरफ चक्कर लगाने गए तो देखा कि 5-6 लड़के गोदाम से निकलकर दीवार से कूद गए। जब वे दोनों उनकी तरफ भागकर गए तो देखा कि तीन बाइक लिए कुछ युवक खड़े थे। आवाज लगाने पर युवक एक बाइक वहीं छोड़ गए और अन्य दो बाइक पर सवार होकर भाग गए। गेहूं के दो बैग दीवार के पास मिले। इस तरह जब गोदाम में बैग चैक किए तो 14 कम मिले। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed