फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 year old chaild corona positive

संक्रमित के संपर्क में आए बच्चा मिला पोजिटिव, नाजर ठीक होकर लौटा घर

Wed, 10 Jun 2020 11:21 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
10 year old chaild corona positive
जिले में कोरोना संक्रमित मरीज की एक और संख्या बढ़ गई है। धिंगतानिया गांव के कोरोना संक्रमित के संपर्क में आए 10 साल के बच्चे की भी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। धिंगतानिया का युवक बीत रविवार संक्रमित पाया गया था, जो गुरुग्राम से गांव में लौटा था। स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमित बच्चे को सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। वहीं डबवाली के कोर्ट के नाजर ने कोरोना को मात दे दी है। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की संख्या 58 हो चुकी है, जिसमें 39 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं, तो 19 मरीज अभी भी कोरोना संक्रमित हैं।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार गांव धिंगतानिया में बीते रविवार को गुरुग्राम से लौटा युवक कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आते ही युवक की संपर्क सूची तैयार करने में लग गया था। स्वास्थ्य विभाग ने युवक के संपर्क में आए सभी लोगों को जांच के लिए सिविल अस्पताल में ले आए थे, जहां बाकी लोगों के सैंपल लेकर उन्हें घर भेज दिया और युवक की पत्नी पर विभाग को शक था कि यह कोरोना संक्रमित हो सकती है। लेकिन उसकी पत्नी की तो रिपोर्ट निगेटिव आ गई और युवक के संपर्क में आए एक 10 साल के बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने बच्चे को सिविल अस्पताल में आइसोलेट कर दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग अब बच्चे के संपर्क में आए लोगों की जानकारी जुटाने में लगा है।
विज्ञापन

वहीं जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या 58 हो गई है। जिसमें अभी तक 39 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 19 लोग अभी भी संक्रमित है। जिले में अभी तक 4044 लोग बाहर से आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में एक ठीक हुआ तो दूसरा मिला संक्रमित
जिले में एक कोरोना संक्रमित मरीज आया तो दूसरा ठीक होकर घर लौट चुका है। डबवाली की कोर्ट में काम करने वाले नाजर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। जिसकी बुधवार को दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने कोर्ट नाजर को 14 दिन के लिए होम क्वारंटीन किया है।
आइसोलेशन वार्ड में संक्रमित घर से मंगवा सकता है खाना
बीते दो दिन पहले स्वास्थ्य विभाग की ऑडियो वायरल होने पर उक्त युवक ने खाने पर सवाल खड़ा किया था कि उसे अस्पताल में खाना समय पर और अच्छा नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग के सीएमओ डॉ. सुरेंद्र नैन ने बताया कि अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती होता है तो उसे खाना पीने की व्यवस्था खुद ही करनी होती है। जो मरीज आइसोलेशन वार्ड में भर्ती है उसके परिजन उस तक खाना पहुंचा सकते हैं।

जिले में बुधवार को एक संक्रमित ठीक हो गया है और एक संक्रमित मरीज के संपर्क में आया बच्चा संक्रमित पाया गया है। संक्रमित मरीज को उसके परिजन खाना दे सकते हैं।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सीएमओ, सिविल अस्पताल सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed