फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 thousand people who have reached the threshold of old age did not get PPP updated

Sirsa News: बुढ़ापे की दहलीज पर पहुंचे 10 हजार लोगों ने नहीं कराए पीपीपी अपडेट

Mon, 04 Mar 2024 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Mon, 04 Mar 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
10 thousand people who have reached the threshold of old age did not get PPP updated
सिरसा। परिवार पहचान पत्र अपडेट नहीं होने के कारण 55 वर्ष से अधिक उम्र के जिले के 10 हजार लोग सामाजिक सुरक्षा पेंशन और सरकार की दूसरी योजनाओं के लाभ से वंचित रह सकते हैं। प्रशासन ने ऐसे लोगों को 31 मार्च तक पीपीपी अपडेट कराने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

जिले में 55 वर्ष से अधिक आयु के 90 हजार लोगों को पीपीपी सत्यापन करवाना था लेकिन मार्च शुरू होने के बाद भी करीब 10 हजार ऐसे लोगों ने अपने परिवार पहचान पत्र का सत्यापन नहीं करवाया है। यदि ये लोग 31 मार्च तक परिवार पहचान पत्र का सत्यापन नहीं करवाते हैं तो भविष्य में मिलने वाली पेंशन व अन्य सुविधाओं से वंचित रह जाएंगे।
विज्ञापन


बता दें कि 55 साल से अधिक उम्र वालों में 5 हजार लोग शहरी क्षेत्र के आते हैं तो 5 हजार लोग ग्रामीण क्षेत्रों से हैं। अधिकारी मान रहे कि जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्र के लोग पीपीपी अपडेट कराने नहीं आ रहे। विभाग के अधिकारियों की मानें तो वह इन लोगों से संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं ताकि सभी लोगों के परिवार पहचान पत्र को अपडेट किया जा सके। जिससे वह सरकार की सभी सुविधाओं का लाभ उठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन दस्तावेज के आधार पर होगा पेंशन का पात्र
जन्म प्रमाण पत्र, 10वीं की डीएमसी, एसएलसी-दाखिल खारिज रजिस्ट्रर रिपोर्ट या फिर वर्ष 2017 से पहले का पहचान पत्र वेरिफिकेशन करवाने वाले लोगों को ही पेंशन मिल पाएगी। इन चार दस्तावेज में से कोई भी एक जमा करवाना होगा। वहीं वोटर कार्ड नहीं होने की स्थिति में 2017 से पहले किए गए मतदान की रिपोर्ट चुनाव कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।




जिला के 90 हजार लोग जिनकी उम्र 55 साल से अधिक हो चुकी है। उनकी परिवार पहचान पत्र के माध्यम से वेरिफिकेशन की जानी है। अभी तक 10 हजार लोगों की सत्यापन अभी तक नहीं हुई है।
-रविंद्र कुमार, मैनेजर, परिवार पहचान पत्र कार्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article