फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 teams formed to stop incidents of stubble burning

Sirsa News: पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए 10 टीमों का गठन

Wed, 27 Nov 2024 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Wed, 27 Nov 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
10 teams formed to stop incidents of stubble burning
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने जिले में पराली जलाने की घटनाओं पर रोक के लिए कृषि, पुलिस व अग्निशमन विभाग के अधिकारियों की 10 टीमों का गठन किया है। ये टीमें रात 11 बजे से तीन बजे तक अपने संबंधित आवंटित गांव में भ्रमण करते हुए आगजनी की घटनाओं पर रोकथाम करेंगी। गौरतलब है कि हरसेक द्वारा जिला में पिछले कुछ दिनों से पराली जलाने की घटनाएं के बारे में जानकारी दी गई हैं, जिसके चलते इन टीमों का गठन किया गया है।
उप कृषि निदेशक डा. सुखदेव सिंह के नेतृत्व में गांव मंगाला, अलीपुर टिटूखेड़ा, वैदवाला, मोरीवाला, सूचान कोटली, केसूपुरा, कोटली, सिकंदरपुर आदि गांवों में दौरा किया। इस दौरान कई जगह आगजनी की घटनाएं पाई गईं। उन्होंने बताया कि जिला में धान की फसल कटाई का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है व खेत में पराली के बचे हुए अवशेषों को किसानों द्वारा प्रबंधन किया जा रहा है। सरकार द्वारा किसानों को धान फसल अवशेष प्रबंधन करने के एवज में एक हजार रुपये प्रति एकड़ का अनुदान दिया जा रहा है।
विज्ञापन

किसान कृषि विभाग के पोर्टल पर आवेदन करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना के तहत जिला में 23,682 किसानों द्वारा कुल 2,00,396 एकड़ का पंजीकरण करवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिला के सभी किसानों से अपील की है कि वे अपने खेतों में धान की पराली को न जलाए व सरकार द्वारा पराली प्रबंधन के लिए दी जाने वाली स्कीमों का लाभ उठाएं। यदि कोई किसान फसल अवशेषों में आगजनी करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ चालान व एफआईआर दर्ज करवाई जाएगी तथा उसके मेरी फसल-मेरा ब्यौरा रिकॉर्ड में रेड एंट्री अंकित कर दी जाएगी। जिस कारण वह किसान अगले दो सीजन तक ई-खरीद के माध्यम से मंडी में अपनी फसल की बिक्री नहीं कर पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed