फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 special buses leave, roadways reduced trips on local routes

सुबह 10 स्पेशल बसों को किया रवाना, रोडवेज ने लोकल रूटों पर घटाए फेरे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 31 Oct 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
10 special buses leave, roadways reduced trips on local routes
सिरसा। कांस्टेबल पुरुष भर्ती परीक्षा के लिए रविवार सुबह 10 रोडवेज बसों में अभ्यर्थियों को सिरसा बस स्टैंड से रवाना किया गया है। हालांकि अभी भी अभ्यर्थी स्पेशल बसों में बुकिंग कराने के लिए पहुंच रहे हैं। सोमवार शाम पांच बजे तक अभ्यर्थी स्पेशल बसों के लिए बुकिंग करवा सकते हैं। इसके अलावा रोडवेज की 15 बसें कंपनियों के जवानों के लिए भेजी गई हैं। ऐसे में रोडवेज ने लोकल रूटों के फेरे घटाए, जिस कारण ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।
विज्ञापन

रविवार को एक हजार से अधिक अभ्यर्थियों की ओर से स्पेशल बसों के लिए बुकिंग कराई गई है। इन बसों में आने-जाने वाले अभ्यर्थियों को सुविधा तो मिल रही है, लेकिन लोकल रूटों के यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। रोडवेज की कुल बसों में से 15 बसें प्रशासन के पास है और 10 बसें स्पेशल चलने के कारण अब डेली यात्रियों को लाने और ले जाने के लिए रोडवेज के पास करीब 80 बसें की शेष रही हैं, लेकिन रूटों की संख्या अधिक होने के कारण लोकल कई रूटों के फेरों को भी रोडवेज की ओर से कम कर दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार शाम तक अभ्यर्थी करवा सकते हैं बुकिंग
स्पेशल बसों में बुकिंग करवाने के लिए लाभार्थी सोमवार शाम पांच बजे तक बस स्टैंड के पूछताछ कार्यालय में पहुंचकर बुकिंग करवा सकते हैं। मोर्निंग और इवनिंग परीक्षा के लिए अलग-अलग समय पर बसों को बस स्टैंड से रवाना किया जा रहा है। स्पेशल बसों को समय अनुसार परीक्षा केंद्रों के बस स्टैंड पर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अभ्यर्थियों को सुविधा देने के लिए स्पेशल बसों का संचालन किया गया है। अलग-अलग स्थानों पर बसों को रवाना किया जा रहा है। लोकल कई रूटों के फेरे को कम किया गया है। इसके कारण किसी भी यात्री को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। - रतन लाल, इंचार्ज, बस स्टैंड सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed