फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   10 lakh 39 thousand beneficiaries got vaccines to prevent corona, 30 percent got second dose

10 लाख 39 हजार लाभार्थियों को लगे कोरोना से बचाव के टीके, 30 फीसदी ने लगवाई दूसरी डोज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 10:12 PM IST
विज्ञापन
10 lakh 39 thousand beneficiaries got vaccines to prevent corona, 30 percent got second dose
टीकाकरण करवाती महिला - फोटो : vacin
सिरसा। स्वास्थ्य विभाग लगातार जिले में वैक्सीनेशन अभियान चला रहा है। अब तक कुल 10 लाख 39 हजार वैक्सीन की डोज लाभार्थियों को लग चुकी है। इनमें से सात लाख 76 हजार लाभार्थियों को पहली डोज और दो लाख 26 हजार लाभार्थियों को दूसरी डोज लग चुकी है। हालांकि बीते एक सप्ताह से कम संख्या में लाभार्थी सेंटरों पर वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंच रहे हैं। जिसके कारण विभाग लक्ष्य से पिछड़ रहा है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की ओर से हर रोज कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए अलग-अलग स्थानों पर शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यहां तक कि टीमें खेतों में भी पहुंचकर लाभार्थियों को वैक्सीन लगवा रही है, लेकिन त्योहारी सीजन और खेती का सीजन शुरू होने के कारण अब लाभार्थी कम ही सेंटरों पर वैक्सीन लगवाने पहुंच रहे हैं। हालांकि अब विभाग के पास प्राप्त मात्रा में वैक्सीन का स्टॉक भी उपलब्ध है। लेकिन रुचि कम होने के कारण लोग वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंच रहे। वैक्सीन लगाने मामले में विभाग भी अब दूसरे जिलों से पिछड़ता हुआ नजर आ रहा है।
विज्ञापन

खेल स्टेडियम में लग रहा वैक्सीनेशन शिविर
जिला रेडक्रास सोसायटी की ओर से रविवार को भी शहीद भगत सिंह स्टेडियम में वैक्सीनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इसमें लगभग 96 व्यक्तियों को कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन एवं उपायुक्त अनीश यादव ने बताया कि जिलेे में अब तक 10 लाख 39 हजार से भी अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। नागरिक कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए अपने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर कोरोनारोधी वैक्सीन जरूर लगवाएं। कोरोना संक्रमण के जड़मूल से खात्मे के लिए वैक्सीनेशन अहम उपाय है। विभाग की ओर से जिले में टीकाकरण का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसीलिए नागरिक वैक्सीनेशन के लिए आगे आए और निर्धारित अंतराल के बाद दूसरी डोज भी अवश्य लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed