फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirhaul will toll free

टोल फ्री होगा सिरहौल, जाम से मिलेगी निजात

Sat, 11 Jan 2014 08:06 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Sat, 11 Jan 2014 08:06 PM IST
विज्ञापन
Sirhaul will toll free

दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर रोजाना गुजरने वाले लाखों लोगों को सिरहौल टोल पर मिलने वाले जाम से जल्द निजात मिलेगी। डीएससी और आईडीएफसी के बीच हुए समझौते पर आखिरी मुहर सोमवार को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान लग सकती है।

विज्ञापन


दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे पर टोल पर मालिकाना हक को लेकर विवाद लगभग सुलझ गया है। एनएचएआई के जानकारों के अनुसार डीएससी ने आईडीएफसी से 1600 करोड़ लोन के बदले में टोल का मालिकाना हक उसे देने का करार किया है।
विज्ञापन


आने वाले समय में आईडीएफसी की ओर से फीडबैक वेंचर कंपनी एक्सप्रेसवे का रख रखाव व टोल वसूलने का काम करेगी। दोनों कंपनी के बीच हुए फैसले के बाद आईडीएफसी ने सिरहौल टोल से टोल हटाने का प्रस्ताव तैयार किया है। वह अब केवल खेड़कीदौला टोल पर ही टोल वसूलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनएचएआई के अधिकारी के अनुसार 13 जनवरी को दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों के बीच हुए करार पर मुहर लगने की उम्मीद है।

सरकार भी कर चुकी है दखलंदाजी
दिल्ली-गुड़गांव एक्सप्रेसवे के सिरहौल टोल पर लगने वाले जाम के दौरान होनेे वाली समस्या के बाद प्रदेश सरकार की ओर से भी दखलंदाजी की गई थी। आईडीएफसी और प्रदेश सरकार की ओर से भी टोल हटाने व वसूलने की बीच वार्ता हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed