{"_id":"c200d1f7d500a78568448ed20b58d19c","slug":"si-injured-animal-smugglers-shot","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु तस्करों की गोली से एएसआई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु तस्करों की गोली से एएसआई घायल
अमर उजाला फिरोजपुर झिरका
Updated Wed, 20 Nov 2013 08:36 PM IST
विज्ञापन
गांव साकरस में पशु छुड़ाने गई पुलिस पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। इसमें सीआईए के एएसआई ताराचंद गोली से घायल हो गए। गोली उनके पैर में लगी है। उन्हें उपचार के लिए मेवात के शहीद हसन खां मेवाती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
पुलिस ने पशु तस्करी के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले टाटा 407 को कब्जे में ले लिया है। सभी आरोपी पुलिस पर गोलियां बरसाते हुए निकल भागे। पुलिस का आरोप है कि पशु तस्करों को भागने में गांव वालों ने भी सहयोग दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। पशु तस्कर की ओर से टाटा 407 में पशु भर कर ले जाने की खबर मिलने पर पुलिस ने उन्हें साकरसा गांव के पास घेर लिया। इस पर पशु तस्करों ने पुलिस पर हमला कर दिया। इस बीच एक गोली एएसआई ताराचंद के पैर में लग गई। पुलिस का कहना है कि उन पर फायरिंग करते हुए पशु तस्कर फरार हो गए।
विज्ञापन