फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   sheetla saras mela begin

शीतला सरस मेले का आगाज

Fri, 29 Nov 2013 11:30 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Fri, 29 Nov 2013 11:30 PM IST
विज्ञापन
sheetla saras mela begin

दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के समापन के दो दिन बाद गुड़गांव ट्रेड फेयर का आगाज हुआ। यह 10 दिसंबर तक चलेगा। शुक्रवार को सेक्टर-29 स्थित लेजर वैली ग्राउंड में निगमायुक्त पीसी मीणा ने इस ट्रेड फेयर (शीतला सरस मेला) का उद्घाटन किया। पहले ही दिन मेले में बड़ी संख्या में खरीदार पहुंचे।

विज्ञापन


बंचारी कलाकारों ने मेले के आगाज को यादगार बना दिया। इसमें 20 राज्यों के हस्तशिल्पी अपने उत्पादों के साथ आए हैं। मेले में कुल 250 स्टॉल लगाए गए हैं, जहां पर एक से एक नायाब चीजों की बिक्री हो रही है।
विज्ञापन


शीलता सरस मेले में सिर्फ शॉपिंग ही नहीं, बल्कि मनोरंजन का भी भरपूर इंतजाम है। हरियाणवी, राजस्थानी, उत्तर प्रदेश और दक्षिण भारतीय नृत्य का यहां इंतजाम है। इसके अलावा मैजिक शो और लाइट एंड साउंड कार्यक्रम भी हैं। वहीं बच्चे झूले, गेम्स और एडवेंचर का लुत्फ उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां विभिन्न राज्यों के व्यंजन भी चख सकते हैं। हर बार मेले के उद्घाटन मौके पर स्कूली बच्चों को बुलाया जाता है, लेकिन इस बार ग्रामीण महिलाएं यहां पर आमंत्रित थीं। वहीं आईडीबीआई बैंक की ओर से पहली बार काउंटर लगाया गया है, जहां लोगों को मोबाइल बैंकिंग की जानकारी देने के साथ मौके पर ही खाता खोलने की प्रक्रिया चलाई जा रही है।


गुजरात की कलाकारी
अगर मेले में आएं तो स्टॉल नंबर 49 पर जरूर जाएं। यहां पर गुजरात की कलाकारी खूब भाएगी। यहां पर बांस से बने टाइटेनिक जहाज कला का उत्कृष्ट नमूना हैं। बड़े आकार का जहाज देखने में बड़ा ही सुंदर लगता है। वहीं बोतल के अंदर जहाज वाकई कला का अद्भुत नजारा है। इसे तैयार करने वाले जोसेफ बताते हैं कि एक जहाज बनाने में महीना भी लग जाता है।











विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed