{"_id":"88af0619a57a8f07ed44bf0473fb1c34","slug":"sfi-would-oppose-anti-education-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा विरोधी नीतियों का विरोध करेगी एसएफआई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा विरोधी नीतियों का विरोध करेगी एसएफआई
भिवानी/ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2013 07:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिला भिवानी में एसएफआई जिला शाखा ने कहा कि हरियाणा शिक्षा विभाग ने शिक्षा विरोधी नीतियां अपनाना बंद नहीं किया तो कड़ा संघर्ष किया जाएगा।
रविवार को ठाकुर बीर सिंह पार्क भिवानी में आयोजित बैठक की अध्यक्षता जिला प्रधान क्रांति ने की। इसका संचालन जिला सचिव पुनीत पांडे ने किया।
छात्र नेता क्रांति ने शिक्षा विभाग की ओर से जारी निर्देश अनुसार आरक्षित वर्ग को मिलने वाली छूट 5 से घटाकर 2.5 प्रतिशत करने, 45 फीसदी अंकों वाले जेबीटी व बीएड करने वालों के लिए 47 फीसदी तय करने, 47.5 फीसदी अंक वाले उम्मीदवार को ही एचटेट के लिए आवेदन के योग्य मानने का विरोध जताया।
उन्होंने कहा कि शिक्षा विभाग के इस फैसले से हजारों उम्मीदवार एचटेट में आवेदन के अयोग्य हो जाएंगे। उन्होंने शिक्षा विभाग से मांग की है कि शिक्षा और जन विरोधी कदम को तुरंत वापस लिया जाए अन्यथा एसएफआई आंदोलन का रास्ता अपनाएगी।
बैठक में सुमन राठी, सुमन गढ़वाल, प्रदीप, अजय सोनी, पंकज, सोनू नागर, देवेन्द्र, दीपक, उज्ज्वल, मोनिका, सूरज, नवीन, विक्रम और शुभम ने हिस्सा लिया।