{"_id":"daeaf91ada8927b5747a87866bcdbf6a","slug":"sexual-harassment-of-girls","type":"story","status":"publish","title_hn":"आश्रम के महंत ने किया बच्चियों का यौन उत्पीड़न!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आश्रम के महंत ने किया बच्चियों का यौन उत्पीड़न!
झज्जर/ब्यूरो
Updated Mon, 09 Dec 2013 10:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के एक गांव में कपिल मुनि आश्रम चला रहे महंत संतोष भारती पर गांव
विज्ञापन
की दो मासूम बच्चियों के साथ यौन उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगा है।
एक पीड़ित मासूम बच्ची ने अपने परिजनों को इस बारे में बताया तो इस कुकृत्य का खुलासा हुआ। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी महंत को काबू कर पुलिस के हवाले कर दिया। उधर, अस्पताल में दो वरिष्ठ महिला चिकित्सकों ने पीड़ित बच्ची की जांच की और उसे अस्पताल में ही भर्ती कर लिया। चिकित्सकों का कहना है कि सैंपल जांच के लिए मधुबन लैब भेजे गए हैं। उसके बाद ही मामले में पुख्ता बात सामने आ पाएगी।
बताया जा रहा है कि सोमवार शाम चार बजे पीड़ित बच्ची खेलते-खेलते आश्रम में जा पहुंची। आरोप है कि महंत संतोष भारती (55) ने बच्ची को जबरन अपने पास रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। किसी तरह छूटकर बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को इस बारे में बताया। महंत की हरकत की सूचना पाकर काफी संख्या में गुस्साए ग्रामीण आश्रम में पहुंचे।
इसी दौरान मामले की जानकारी पुलिस को भी दी गई। हालांकि इसी दौरान यह बात भी सामने आई कि संतोष भारती ने रविवार को भी एक अन्य परिवार की सात वर्षीय मासूम के साथ यौन उत्पीड़न किया है। इसके बाद ग्रामीणों का गुस्सा और अधिक बढ़ गया। इधर, मौके पर पहुंची पुलिस की टीम मामले की नजाकत को देखते हुए सभी को अपने साथ थाने ले लाई। समाचार लिखे जाने तक अस्पताल में एक वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी की निगरानी में जांच कार्यवाही की जा रही है।
एसएचओ थाना सदर ने बताया कि महंत के खिलाफ शिकायत मिली है, जिसकी जांच की जा रही है। बच्ची का अस्पताल में मेडिकल करवाया गया है।