{"_id":"84927b3a149ec8080b1f06b13803a282","slug":"sex-racket-expose-in-tohana","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली से लड़कियां मंगवाकर करवाते थे धंधा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली से लड़कियां मंगवाकर करवाते थे धंधा
फतेहाबाद/ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2013 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टोहाना पुलिस ने दमकौरा रोड पर एक घर में दबिश देकर सेक्स रैकेट का
विज्ञापन
भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से दिल्ली से लाई गई छह कॉल गर्ल और उनके
दलाल को गिरफ्तार किया है।
यह रैकेट एक दंपति द्वारा चलाया जा रहा था। पुलिस ने सभी के विरुद्ध मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया।
शहर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह को बुधवार रात करीब साढ़े 11 बजे सूचना मिली थी कि दमकौरा रोड पर मसाला फैक्ट्री के पास एक किराए के मकान में दंपति द्वारा देह व्यापार का कारोबार किया जा रहा है।
यहां पर दिल्ली से 17 कॉल गर्ल्स बुलाई गई हैं। इस पर पुलिस ने मकान पर दबिश दी और वहां से दिल्ली की छह युवतियों सहित उनके दलाल टोहाना निवासी कृष्ण उर्फ केशु को गिरफ्तार कर लिया। इनमें से दो युवतियां विवाहित हैं। थाना प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि टोहाना निवासी कृष्ण उर्फ केशु किराए के मकान में देह व्यापार करवाता था। पुलिस के अनुसार वह कुछ समय पहले हिसार में सक्रिय था।