फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   seventh class student made half inch table fan

सातवीं के छात्र ने बनाया आधा इंच का टेबल फैन

Mon, 19 Aug 2013 08:28 AM IST
भिवानी/सुरेश मेहरा
भिवानी/सुरेश मेहरा Updated Mon, 19 Aug 2013 08:28 AM IST
विज्ञापन
seventh class student made half inch table fan

हरियाणा के भिवानी में महम के बीपीएस स्कूल में कक्षा सात में पढ़ने वाले साहिल सोनी ने आधा इंच का एक अनोखा चांदी का टेबल फैन बनाया है। ये एक रुपये के सिक्के से भी छोटा है। गांव मुंढाल खुर्द के रहने वाले इस बच्चे की प्रतिभा को देख हर कोई हैरान है।

विज्ञापन


अमर उजाला से बातचीत में साहिल ने बताया कि इस साल गर्मी की छुट्टियों में वह अपनी बुआ के घर फतेहाबाद गया था। वहां उसने एक किताब में पढ़ा कि गिनीज बुक में एक इंच के सबसे छोटे टेबल फैन का रिकॉर्ड दर्ज है।
विज्ञापन


उस समय उसके मन में ख्याल आया कि वह दुनिया का सबसे छोटा टेबल फैन बनाएगा। घर आकर उसने लिए प्रयास शुरू कर दिए। उसने बताया कि उसे पंखे के लिए छोटी मोटर नहीं मिल रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन उसके चाचा का मोबाइल खराब हो गया। उसने वो खराब मोबाइल लिया और वाइब्रेशन मोड के लिए इस्तेमाल होने वाले पुर्जे से पंखे की मोटर तैयार की।

अपने पापा की दुकान से चांदी का जाल तैयार किया। पंखा तैयार कर उसने उसे अंगूठी की डिब्बी में फिट कर दिया।

साहिल का दावा है कि उसने जो टेबल फैन तैयार किया है वह दुनिया का सबसे छोटा टेबल फैन है।

यह फोर ए साइज के एक सेल और मोबाइल चार्जर से भी चलता है। साहिल ने बताया कि वह दुनियां की सबसे छोटी घड़ी बनाना चाहता है। उस घड़ी में लेंस से टाइम देखा जा सकेगा।


बेटे की उपलब्धि पर पिता को नाज
साहिल के पिता सोमदत्त सोनी का कहना है कि उन्हें अपने बेटे की उपलब्धि पर नाज है। उन्होंने बताया कि उनकी ज्वेलरी की दुकान है।

एक दिन वह साहिल को दुकान पर छोड़कर किसी काम से बाहर चले गए। वापस आए तो साहिल छोटे टेबल फैन के लिए चांदी का जाल बना चुका था और उस पर अपने नाम का पहला अक्षर एस भी लिख दिया, तब उन्हें पता चला कि वो छोटा टेबल फैन बना रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed