{"_id":"45e5f140d0868a202a2e11d63f691d09","slug":"seven-policeman-suspend","type":"story","status":"publish","title_hn":"ड्यूटी पर शराब में धुत्त पुलिस वाले निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ड्यूटी पर शराब में धुत्त पुलिस वाले निलंबित
रेवाड़ी/ब्यूरो
Updated Wed, 04 Dec 2013 11:19 PM IST
विज्ञापन
एसपी के औचक निरीक्षण में नाकों और पीसीआर पर तैनात पुलिस कर्मचारियों की लापरवाही खुलकर उजागर हुई।
एक नाके पर बुधवार अल सुबह जहां पुलिस कर्मचारी सोते हुए मिले तो एक जगह पुलिस कर्मचारी ड्यूटी पर ही शराब के नशे में थे। वहीं, एसपी को पुलिस कर्मचारियों द्वारा जनता के साथ भी शराब के नशे में दुर्व्यवहार करने की शिकायतें मिलीं। इस पर एसपी ने सात पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर लाइन हाजिर कर दिया।
एसपी पंकज नैन ने बुधवार को अल सुबह नाका, पीसीआर और राइडरों पर तैनात पुलिसकर्मियों की संजीदगी को जांचा। इस दौरान सेक्टर-3 नाके पर तैनातईएएसआई बृजप्रकाश, ईएचसी देवराज और ईएचसी अनिल ड्यूटी के दौरान सोतेे हुए मिले। इसी कड़ी में गढ़ी बोलनी रोड नाके पर तैनात ईएचसी विनोद, सिपाही मुकेश व सिपाही सोमबीर ने ड्यूटी के दौरान शराब पी हुई थी। राइडर नंबर पांच पर तैनात ईएचसी महिपाल ने ड्यूटी के दौरान शराब पीकर डॉ. अजीत से अभद्र व्यवहार किया था।
एसपी पंकज नैन ने बताया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर इन सभी पुलिस कर्मचारियों को निलंबित कर लाइन हाजिर किया गया है और विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी पुलिस कर्मचारी ड्यूटी में लापरवाही करते हुए पाया जाता है तो उसको किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।