{"_id":"bc3fd137eaaf7080d1dc3d15c446f45c","slug":"seven-day-ultimatum-for-investigation","type":"story","status":"publish","title_hn":"था मीटिंग में लगा दिया चोरी का इल़्जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
था मीटिंग में लगा दिया चोरी का इल़्जाम
कैथ्ाल
Updated Fri, 20 Sep 2013 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा के जिले कैथल में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से चोरी हुए पांच लाख रुपये के मामले में व्यापारी विनोद के खिलाफ दर्ज एफआईआर के विरोध में व्यापारी वर्ग का गुस्सा शुक्रवार को फूट पड़ा।
शहर में प्रदर्शन के बाद व्यापारियों ने एसपी को ज्ञापन देते हुए सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। इस दौरान यदि व्यापारी को निर्दोष घोषित नहीं किया तो पूरे प्रदेश में आंदोलन की चेतावनी दी गई है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने बैंक और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
इससे पहले व्यापारियों की एक बैठक जींद रोड स्थित अग्रसैन धर्मशाला में संपन्न हुई। इसमें अग्रवाल वैश्य समाज के जिला प्रधान धर्मवीर कैमिस्ट, सुरेश नौच, पारस मित्तल, रविभूषण गर्ग, अश्वनी शोरवाला, बसंत जैन, ईश्वर धनौरी, सुरेश जिंदल, राजेंद्र अग्रवाल, मनोज कुमार बंसल ने समाज के लोगों को संबोंधित करते हुए कहा कि जिस दिन के चोरी के आरोप बैंक की ओर से लगाए जा रहे हैं, उस दिन व्यापारी विनोद पूरा दिन सुबह 9 बजे लेकर रात 10 बजे तक अग्रवाल वैश्य सभा के कार्यक्रमों में व्यस्त था और 50 से 60 समाज के लोग इस बात के गवाह हैं।
विज्ञापन
विनोद पर बैंक की ओर से लगाए गए चोरी के आरोप निराधार हैं और उनमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने व्यापार मंडल और अग्रवाल समाज की ओर से बैंक और पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए व्यापारी की छवि धूमिल करने पर बैंककर्मी और पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
इसके बाद व्यापारी लघु सचिवालय पहुंचे। यहां उन्होंने बैंक और पुलिस अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
निष्पक्ष जांच का आश्वासन
एसपी की गैर हाजिरी में समाज के लोग डीएसपी रविंद्र तोमर से मिले। डीएसपी ने समाज के लोगों को सात दिन में मामले की निष्पक्ष जांच करवाए जाने और अगर व्यापारी के निर्दोष पाए जाने पर परेशान नहीं किए जाने का आश्वासन दिया।
यह है मामला
थाना सिविल लाइन पुलिस ने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में अधिकारी जोगी राम पठानिया की शिकायत पर बैंक की शाखा से पांच लाख रुपये की राशि चोरी करने के आरोप में मामला दर्ज किया था।
इसमें विनोद के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। व्यापारियों के मुताबिक विनोद पर झूठा आरोप लगाया जा रहा है। इस संबंध में वीरवार को गुहला में भी व्यापारियों ने निष्पक्ष जांच की मांग की थी।