फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   school van stop and warn the students

स्कूल से निकालने पर वैन रुकवाकर बच्चों को धमकाया

Thu, 26 Dec 2013 10:57 PM IST
फतेहाबाद/ब्यूरो
फतेहाबाद/ब्यूरो Updated Thu, 26 Dec 2013 10:57 PM IST
विज्ञापन
school van stop and warn the students
सातवीं क्लास के एक छात्र को झगड़ा करने पर स्कूल से निकाला गया तो उसने
विज्ञापन
अपने साथियों के साथ मिलकर स्कूल वैन को बीच रास्ते में रुकवा लिया।


कई युवकों ने वैन में सवार विद्यार्थियों को न केवल धमकाया, बल्कि गालियां भी निकालीं। उन्होंने वैन की हवा निकाल दी। सरेआम हुई इस गुंडागर्दी की शिकायत करने जब संचालक और विद्यार्थी थाने पहुंचे तो वे सीमा विवाद में उलझकर रह गए। दोनों थानों में सुनवाई न होने पर संचालक एसपी से मिले। एसपी की फटकार के बाद सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है, लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

आसपास के कई गांवों के विद्यार्थी बाल भारती पब्लिक स्कूल में पढ़ने के लिए स्कूली वैन से आते हैं। बताया जा रहा है स्कूल संचालक ने सातवीं क्लास के एक विद्यार्थी को झगड़ा करने पर स्कूल से निकाल दिया था। इसके बाद विवाद बढ़ गया।

बताया गया है कि वीरवार को स्कूल की वैन बच्चों को छोड़ने जा रही थी तो रास्ते में गांव बीसला के समीप जीप में सवार निष्कासित छात्र अपने कुछ दोस्तों के साथ जीप में सवार होकर आया और उसने वैन के आगे इसे खड़ा कर दिया। स्कूली वैन के रुकने के बाद आरोपी युवकों ने वैन के टायरों की हवा निकाल दी और उसमें सवार छात्र-छात्राओं को गालियां निकालीं। आरोप है कि युवकों ने कुछ छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की कोशिश भी की। विरोध करने पर आरोपियों ने विद्यार्थियों को जान से मारने की धमकी दी। बाद में विद्यार्थियों ने इसकी सूचना स्कूल प्रिंसिपल को दी।


मामला दर्ज करवाने को भटकते रहे
इस मामले को लेकर स्कूल प्रिंसिपल मक्खन सिंह हुडा चौकी गए। यहां पर उन्हें टका सा जवाब दिया गया कि यह एरिया उनके अधीन नहीं आता है। इसके बाद वे सदर थाने में गए। यहां भी मायूसी ही हाथ लगी। इसके बाद वे पुलिस अधीक्षक एससी अत्री से मिले और आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने दोनों थाना प्रभारियों को फटकार लगाते हुए मामले की जांच सदर थाने को दी। पुलिस ने आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed