Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Saini govt gave big relief to farmers Farmers loan waived

Haryana: सैनी सरकार ने किसानों को दी बड़ी राहत, छह लाख से अधिक किसानों का कर्ज किया माफ

Wed, 10 Dec 2025 09:34 PM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 10 Dec 2025 09:34 PM IST
सार

सीएम सैनी ने किसानों को बड़ी राहत दी है। उन्होंने एलान किया कि  6 लाख 81 हजार 182 किसानों व मजदूरों का 2,266 करोड़ रुपये का ब्याज माफ किया जाएगा। 

विज्ञापन
Saini govt gave big relief to farmers Farmers loan waived
सीएम सैनी - फोटो : ANI

विस्तार

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को हरियाणा सिविल सचिवालय में प्राथमिक कृषि ऋण समितियों (पैक्स) की ओर से बकाया कर्ज राशि की समस्या के समाधान के लिए एकमुश्त निपटान योजना का शुभारंभ किया। इस योजना के तहत राज्य के 6 लाख 81 हजार 182 किसानों व मजदूरों का 2,266 करोड़ रुपये का ब्याज माफ किया जाएगा। 31 मार्च 2026 तक लागू इस योजना के तहत पैक्स से कर्ज लेने वाले किसान अपने कर्ज की मूल राशि समिति के खातों में जमा करवाते हैं तो उनको ब्याज माफी का लाभ मिलेगा। वर्तमान में पैक्स का कुल 3400 करोड़ रुपये कर्ज बकाया है।

विज्ञापन


प्रेस वार्ता में मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में बजट सत्र 2025-26 में किसानों की पैक्स की तरफ बकाया कर्ज निपटान के लिए योजना लाने की घोषणा की थी। यह योजना उन सभी कर्जदार किसानों के लिए हैं, जिन्होंने फसली कर्ज, काश्तकार कर्ज या दुकानदारी के लिए कर्ज लिया है, वे इस योजना का लाभ उठा सकते हैं।
विज्ञापन


2.25 लाख मृत किसानों के परिवार को 900 करोड़ का लाभ 

इसके अलावा इस योजना का लाभ 2.25 लाख मृत किसानों के परिवार भी उठा सकते हैं। अगर उनके वारिस मूल राशि को जमा करवाते हैं तो उन्हें भी ब्याज राशि की माफी का लाभ मिलेगा। यह राशि लगभग 900 करोड़ रुपये है। इस योजना के तहत मूल राशि समिति में जमा करने के बाद, किसान एक महीने बाद अपनी जरूरत अगली फसल के लिए तीन किस्तों में नया कर्ज भी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed