फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   zonal youth festival in nekiram college from today

नेकीराम कॉलेज में जोनल यूथ फेस्टिवल आज से

Wed, 22 Dec 2021 02:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 22 Dec 2021 02:30 AM IST
विज्ञापन
zonal youth festival in nekiram college from today
एनआरएस कालेज में बुधवार से शुरू हो रहे यूथ फेस्टिवल में सेल्फी के लिए मयूर तैयार करती छात्राएं औ?
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में 22 दिसंबर को कला संगम क्षेत्रीय युवा समारोह का शुभारंभ होगा। इस तीन दिवसीय उत्सव की तैयारियों में कॉलेज प्रशासन व विद्यार्थी देर रात तक जुटे रहे। उत्सव में हिस्सा लेने वाले विभिन्न महाविद्यालयों की टीमें भी रियाज कर अपनी प्रतिभा को निखारने में व्यस्त रही। महाविद्यालय परिसर में स्पर्धा छह मंचों पर होगी।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य मेजर दिनेश सारण ने बताया कि उत्सव की आवश्यक सभी तैयारियां कर ली गई हैं। मीडिया प्रभारी डॉ. दलबीर सिंह हुड्डा ने बताया कि समारोह का शुभारंभ बुधवार को प्रात: 10 बजे होगा। मुख्य अतिथि के अभिभाषण के साथ यह कार्यक्रम विधिवत रुप से आरंभ होगा। समारोह में रोहतक व सोनीपत जॉन के 34 महाविद्यालय व यूटीडी के लगभग 11 सौ से अधिक विद्यार्थी भाग लेंगे। कॉलेज परिसर में रंगोली, सांझी बनाने के साथ इसे सफेदी व रंग रोगन के जरिये सजाया गया है।
विज्ञापन

इधर, जाट कॉलेज में भी प्रतिभागियों ने मंगलवार को फाइनल रिहर्सल की। इसके तहत छात्राओं ने लोकनृत्य, नाटक व अन्य प्रस्तुतियां दी। कॉलेज प्राचार्य डॉ. महेश ख्यालिया ने स्पर्धा में टीम को बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदू कॉलेज में हुई फुल ड्रेस रिहर्सल
लाल नाथ हिंदू महाविद्यालय में प्राचार्य डॉ. रश्मि छाबड़ा की अध्यक्षता में क्षेत्रीय युवा पूर्वाभ्यास समारोह का आयोजन किया गया। यहां प्रतिभागियों ने फुल ड्रेस रिहर्सल की। प्राचार्य ने कहा कि युवा जोश, बहादुरी व ऊर्जा का प्रतीक माना जाता है। केशव सभागार में महाविद्यालय के विभिन्न संकायों से 32 विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक, नाट्य-कला, संगीत व ललित कला (समूह गान, हिंदी की कविता, हरियाणवी कविता, गजल, वेस्टर्न सोलो, हिंदी डिबेट, अंग्रेजी कविता, संस्कृत श्लोकोच्चारण, स्किट, पंजाबी कविता, देशभक्ति गीत, अंग्रेजी डिबेट) की प्रस्तुतियां दी। निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. उमा शर्मा, डॉ. नीलम मग्गू व डॉ. अनिला बाटला ने निभाई। मंच संचालन डॉ. रजनी कुमारी ने किया। डॉ. चित्रा एवं डॉ. ईशू ने टाइम रिकॉर्डर की भूमिका निभाई। इस मौके पर डॉ. उमा शर्मा, डॉ. नीलम मग्गू, डॉ. अंजू देसवाल, डॉ. मिनाक्षी गुगनानी, डॉ. अनिला बाटला, डॉ. शिखा फौगाट, डॉ. पूजा चावला, डॉ. प्रोमिला यादव, डॉ. चित्रा, डॉ. ईशू, डॉ. राजेश गहलावत, डॉ. शालू जुनेजा, प्रवीण शर्मा, विरेंद्र बलोडा, कुमारी चंद्रिका, किरण देवी व अन्य विद्यार्थी मौजूद रहे।

वैश्य कॉलेज में जोरों पर रही तैयारियां
वैश्य महिला महाविद्यालय में यूथ फेस्टिवल की तैयारियां जोर शोर से चली। लिटरेरी कमेटी ने पोएट्री हिंदी, अंग्रेजी, हरियाणवी, उर्दू, पंजाबी व श्लोक उच्चारण की रिहर्सल कराई गई। संगीत विभाग ने प्रतिभागियों को हरियाणवी, समूह, फॉक, क्लासिकल की तैयारियां कराई। नाटकीय कमेटी ने माइम व फाइन आर्ट्स कमेटी ने पेंटिंग, कोलाज, रंगोली का अभ्यास कराया। प्राचार्य डॉ. रश्मि गुप्ता ने रिहर्सल का दौरा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed