फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Youths who entered the tower to steal goods opened fire in the air, abandoned their vehicle and fled when they got caught.

Rohtak News: टावर से सामान चोरी करने घुसे युवकों ने की हवाई फायरिंग, फंसने पर गाड़ी छोड़कर भागे

Sun, 07 Dec 2025 10:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 07 Dec 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Youths who entered the tower to steal goods opened fire in the air, abandoned their vehicle and fled when they got caught.
रोहतक। गांव नौनंद में कार सवार तीन-चार युवकों ने टेलीकॉम कंपनी के टावर में चोरी की नीयत से घुसे तो टावर की देखरेख करने वाली एजेंसी के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उनको देखकर युवकों ने उन पर गोली चला दी। सूचना मिलते ही पुलिस भी आ गई। गली में खुद को फंसा पाकर आरोपी कार छोड़कर फरार हो गए। इस संबंध में सांपला थाने में एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मस्तनाथ नगर निवासी सुरेश ने बताया कि वह टेलीकॉम कंपनी में तकनीशियन है। कंपनी टावरों की मरम्मत का कार्य करती है। एक कंपनी का टावर नौनंद गांव में लगा है। वहां पर सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं है। पांच दिसंबर की रात करीब डेढ़ बजे साथी सोनू के साथ टावर की जांच करने गया।
विज्ञापन

टावर के बाहर सफेद रंग की गाड़ी खड़ी हुई दिखी। अंदर से तीन-चार लोगों की आवाज आ रही थी। उनकी गाड़ी को देकर आरोपी बाहर आ गए। एक युवक ने हवाई फायर कर भागने का प्रयास किया। उन्होंने कार से आरोपियों का पीछा किया। सूचना पाकर पुलिस की गाड़ी भी आ गई। पुलिस की ईआरवी को देखकर आरोपियों ने खुद की गाड़ी बंद गली में घुसा ली। आगे आरोपियों की गाड़ी नाले में फिसलने के बाद बंद हो गई। आरोपी मौके पर गाड़ी छोड़कर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed